दिल टूटा, लेकिन उम्मीद…, टीम इंडिया के एलान के बाद क्रुणाल पांड्या की इंस्टा स्टोरी वायरल

70bf292252c2a6cf9666dc9a1bb57d0417882754044291212 original


क्रुणाल पांड्या को लेकर माना जा रहा था कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना जा सकता है. हालांकि अभी बीसीसीआई उनकी तरफ नहीं देख रहा है. बोर्ड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आज टीम की घोषणा की. इसके बाद क्रुणाल अपने इमोशंस को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक स्टोरी शेयर की. 

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने आज मंगलवार को टीम का एलान किया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, नितीश कुमार रेड्डी भी चुने गए हैं लेकिन इन दोनों के साथ 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

क्रुणाल पांड्या की प्रतिक्रिया

टीम में नहीं चुने जाने के बाद क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इमोशंस शेयर किए. उन्होंने तिरंगे के इमोजी के साथ लिखा, “उम्मीद अभी भी बरकरार है.” (Hope is Still Alive). ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Watch: ग्लेन फिलिप्स का ‘नो लुक’ कैच, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा करिश्मा

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के लिए IPL के पिछले 2 सीजन शानदार रहे हैं. उन्होंने RCB को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 2025 में खेले 15 मैचों में उन्होंने 17 विकेट चटकाए थे और 7 पारियों में 109 रन बनाए, जिसमें दिल्ली के खिलाफ खेली 73 रनों की शानदार पारी शामिल थी. पिछले संस्करण (2026) में उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट लिए थे और 9 पारियों में 226 रन बनाए. पिछले सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 73 रनों की कमाल पारी खेली थी. आईपीएल में बल्ले और गेंद से कमाल करने वाले क्रुणाल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे.

बता दें कि क्रुणाल पांड्या भारत के लिए वाइट बॉल क्रिकेट में खेल चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले 5 वनडे और 19 टी20 मैचों में क्रमश 130 और 124 रन बनाए हैं. टी20 में उनके नाम 2 और वनडे में 15 विकेट हैं. क्रुणाल ने 2021 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *