यश के सपोर्ट में आए ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर, ‘टॉक्सिक’ की फोटो शेयर कर की तारीफ

c89153944094ca2156ffe2d9bb3a05521788271621342587 original


यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में बने हैं. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को लेकर काफी बज था. हालांकि, फिल्म को रिव्यूज अच्छे नहीं मिले. फिल्म की कहानी की काफी आलोचना की. यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि फिल्म अपने नाम की तरह ही ‘टॉक्सिक’ है. हालांकि, आलोचनाओं के बीच में इंडस्ट्री से यश को सपोर्ट मिल रहा है. 

आदित्य धर ने की तारीफ

‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘टॉक्सिक’ की तारीफ की थी. उन्होंने पोस्टर शेयर किया और उस पर लिखा- यश. इसी के साथ उन्होंने पावरफुल और हार्ट इमोजी का साइन बनाया है. आदित्य धर की ये पोस्ट वायरल है.

बता दें कि आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में बनाई हैं. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर घूम मचा दी थी. पहला पार्ट 2025 दिसंबर को रिलीज हुआ था. फिल्म ने 1300 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी. वहीं दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज हुआ था. फिल्म ने 1800 करोड़ की दुनियाभर में कमाई की थी. 

मालूम हो कि पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ ‘टॉक्सिक’ का क्लैश होने वाला था. हालांकि, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी. मेकर्स ने मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया था.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस पर डायरेक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- कोई पीआर नहीं किया

यश के सपोर्ट में आए 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर, 'टॉक्सिक' की फोटो शेयर कर की तारीफ

ऋषभ शेट्टी ने भी की थी तारीफ

ऋषभ शेट्टी ने लिखा, ‘एक आर्टिस्ट के तौर पर जब आप एक कैरेक्टर प्ले करते हैं तो आप दिल से उसमें अपनी जान डालते हैं. मैं सचमुच उस दृढ़ता से इंप्रेस हूं जिस तरह से एक ताकतवर शख्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है. हो सकता है कि प्लॉट और कैरेक्टर ट्रैक पर नहीं हो सकते हैं, जिस पर फिल्में ट्रैवल करती हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ट्रैक गलत है. स्टोरी कहने में जो प्रयास लगता है, और फिल्म बनाने की सोच के दिमाग में आने से और फिल्म के पूरे होने तक में बहुत मेहनत लगती है. यश सर जिस तरह से आपने फिल्म के कैरेक्टर के लिए सरेंडर किया है वो शानदार है. एक-एक सीन में ये फील किया जा सकता है. ऑडियंस को ये एक्सपीरियंस कराना आसान नहीं है कि कैसे अपराध-बोध बढ़ता है और जिंदगी में जहर घोलता है. सर, इस एक्सपेरिमेंटल अटेंप्ट के लिए मैं आपके साथ हूं.

यश की मां ने कहा था, ‘केजीएफ से पहले भी उनका बेटा कन्नड़ इंडस्ट्री का सुपरस्टार था. वो पहचान बना चुका था. केजीएफ से पहले यश ने 5 बैक टू बैक हिट फिल्में दी थी. मां के तौर पर मुझे गर्व है. वो एक बस ड्राइवर का बटा है जो अपन दम पर यहां तक पहुंचा है.’

ये भी पढ़ें- ‘आवारपन 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, अजय देवगन को पछाड़ने के लिए चाहिए सिर्फ 2 करोड़

फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश डबल रोल में हैं. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा जैसे स्टार्स हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *