क्या सेलेब्स अपने बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया सच

2acd66dc62e3dbcda5d16c102ceab60d17763088325901400 original


बॉलीवुड सेलेब्स बिना सिक्योरिटी के पब्लिक में नहीं जा सकते, इसलिए उन्हें सुरक्षा देने का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड्स उठाते हैं, जो उन्हें हर दम प्रोटेक्ट करते रहते हैं. यह बॉडीगार्ड्स भीड़भाड़ से लेकर किसी भी इवेंट या फंक्शन में सेलेब्स के साथ रहते हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सैलेरी को लेकर भी खूब चर्चा होती है. कहा जाता है कि इन बॉडीगार्ड्स को एक्टर्स की सुरक्षा करने के लिए करोड़ों मिलते हैं. अब शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन ने बॉडीगार्ड्स की सैलरी के बारे में खुलकर बात की.

यासीन ने बताया सच
हिंदी रश से बात करते हुए यासीन ने करोड़ों की सैलरी मिलने के दावों को फर्जी बताया. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर बॉडीगार्सड् की पेमेंट को लेकर जो बातें खबरें चलती हैं, वो सब गलत है. इंटरनेट पर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है.

क्या सेलेब्स अपने बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया सच

ये भी पढ़े:- क्या चिराग पासवान संग Kangana Ranaut का है अफेयर? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हमारा रोमांस होता तो बच्चे…

आंकड़े काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए हैं- यासीन
यासीन ने कहा, ‘ये आंकड़े काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए हैं. असल में यह सिस्टम अलग ही तरीके से काम करता है. मुझे लगता है कि सोशल मीडिया गलत मैसेज दे रहा है. बॉडीगार्ड्स को 2 से 2.5 करोड़ रुपये नहीं मिलते हैं. अगर कोई किसी बड़े स्टार का बॉडीगार्ड है, तो उसकी सैलरी फिक्स्ड होती है. इसके अलावा जब भी कोई फिल्म बनती है, तो उसके लिए एक अलग कॉन्ट्रैक्ट बनता है. प्रोड्यूसर के हिसाब से उस फिल्म के लिए उन्हें एक तय रकम दी जाती है.’

क्या सेलेब्स अपने बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया सच

पहले नहीं मिलती थी बॉडीगार्ड्स को पेमेंट
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे जितना याद है उस हिसाब से पहले फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड्स को पेमेंट नहीं मिलती थी. ड्राइवर, मेकअप मैन, स्पॉट बॉय को ही पेमेंट दी जाती थी. जब शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया तो लगा कि काम तो हम भी कर रहे हैं. हमें सैलरी को मिल रही थी, लेकिन बस उतनी ही जिससे गुजारा कर सकें.’

ये भी पढ़े:- अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर किया रिएक्ट, बोले- अभी तो फिलहाल कुछ नहीं है

‘8 से 10 कौन देता है?’
यासीन ने बताया कि उन्होंने ही इस मुद्दे को इंडस्ट्री में उठाया है, जिससे काफी बदलाव भी हुए. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है, मैंने एक प्रोड्यूसर से बात की थी और कहा था कि जैसे दूसरों के पास कॉन्ट्रैक्स होते हैं उसी तरह हम लोगों को भी पेमेंट मिलनी चाहिए.’

क्या सेलेब्स अपने बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया सच

यासीन ने आखिर में उन रिपोर्ट्स को खारिज किया, जिनमें दावा किया जाता है कि सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स को हर महीने 8-10 लाख रुपये मिलते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वो साल में इतना पैसा कमाते हैं. अगर कोई खुद को सेलिब्रिटी समझकर उन्हें पैसा देता है तो अलग बात है, लेकिन इतनी भी सैलरी नहीं होती. 8 से10 लाख कौन देता है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *