Gold Silver Price: शादी सीजन से पहले निवेशकों को मिल गया मौका, सोने-चांदी के दाम गिरे; जानिए आज का ताजा रेट

961d40977719b8ba954ca74f6fe9d1e517769190198531315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
  • MCX पर गोल्ड फ्यूचर वायदा 540 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा।
  • चांदी की कीमत में 1.55% या 3,850 रुपये की गिरावट आई।
  • विभिन्न शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिला।

Gold Silver Price Today Live: घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार, 23 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 540 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,52,051 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,52,657 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:50 बजे, गोल्ड वायदा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,115 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,200 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही हैं? 

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.55 प्रतिशत या 3,850 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,42,501 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,44,730 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,700 रुपये चल रही है. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,700 रुपए
22 कैरेट – 1,40,900 रुपए
18 कैरेट – 1,15,310 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,550 रुपए
22 कैरेट – 1,40,750 रुपए
18 कैरेट – 1,15,160 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,450 रुपए
22 कैरेट – 1,42,490 रुपए
18 कैरेट – 1,18,810 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,550 रुपए
22 कैरेट – 1,40,750 रुपए
18 कैरेट – 1,15,160 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,600 रुपए
22 कैरेट – 1,40,800 रुपए
18 कैरेट – 1,15,210 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,700 रुपए
22 कैरेट – 1,40,900 रुपए
18 कैरेट – 1,15,310 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,600 रुपए
22 कैरेट – 1,40,800 रुपए
18 कैरेट – 1,15,210 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,550 रुपए
22 कैरेट – 1,40,750 रुपए
18 कैरेट – 1,15,160 रुपए

यह भी पढ़ें: 

Stock Market 23 April: शेयर बाजार लहूलुहान, सेंसेक्स 640 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *