अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान

88d6a61ae48641f58d26ae87feb9b40d17798974342731364 original


IPL New Window: भारत का त्योहार कहा जाने वाला आईपीएल लंबे वक्त से मार्च और मई के बीच खेला जा रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने बदलाव को लेकर बड़े संकेत दिए. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट और लंबा हो सकता है. 74 की बजाय 94 मैच देखने को मिल सकते हैं. 

सितंबर-अक्टूबर में जा सकता है IPL

स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए अरुण धूमल ने आईपीएल के महीनों में होने वाले बदलाव को लेकर कहा, “हमें ब्रॉडकास्टर से आमने-सामने बैठकर बात करनी होगी और उनकी राय जाननी होगी कि क्या टूर्नामेंट को किसी और समय पर आयोजित किया जा सकता है. एक सुझाव सितंबर-अक्टूबर के समय का था. विज्ञापनदाताओं के नजरिए से यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि यह दिवाली से ठीक पहले का समय है.”

मौसम को लेकर क्या बोले अरुण धूमल?

मौसम को लेकर बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा, “मौसम एक और मुश्किल है, जिसका हम सामना कर रहे हैं. मई में काफी गर्मी हो रही है. हम फरवरी से अप्रैल तक की विंडो भी देख रहे हैं और फिर साल के अंत में कोई विंडो मिल जाए. हम वो करना चाहते हैं, जो खेल के लिए बेस्ट हो क्योंकि आईपीएल सिर्फ BCCI को नहीं बल्कि कई अन्य बोर्ड्स पर भी प्रभाव डालता है.”

मैचों की संख्या में इजाफे को लेकर क्या बोले अरुण धूमल?

मैचों की संख्या बढ़ाने को लेकर बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा, “अभी 7 होम और 7 अवे मैच होते हैं. 10 टीमों को फॉर्मेट में 9 होम गेम और 9 अवे गेम होंगे. हम द्विपक्षीय मैचों के वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. अगर हमको विंडो मिलती है, तो हम 2 हफ्ते और जोड़ने का काम करेंगे. इसके साथ हम मैचों की संख्या 74 से 94 करने पर विचार करेंगे, जिससे टीमों को होम और अवे बराबर मैच खेलने का मौका मिल सके.”

 

यह भी पढ़ें: टूटते-टूटते रह गया IPL का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में ठोके 97 रन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *