महंगा हुआ पेट्रोल या घटे डीजल के दाम? 1 सितंबर को फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट

89ba3408e5d8ff634cd3dcc419b4d13117882273223581379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे.
  • दिल्ली, मुंबई में पेट्रोल-डीजल दरें अभी भी ऊंची हैं.
  • वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें $90-91 पर स्थिर बनी हुई हैं.

दिन की शुरुआत अब सिर्फ सूरज की किरणों के साथ नहीं, बल्कि पेट्रोल-डीजल के नए रेट के साथ भी होती है. इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसका असर आम आदमी की जेबों पर काफी पड़ता है. तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट्स अपडेट करती हैं. ऊपर से आज महीने की पहली तारीख भी है, तो कीमतों में बदलाव की गुंजाइश काफी है. हालांकि, आपकी सहूलियत के लिए बता दें कि आज 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की स्थिर हैं. कीमतों में कोई नया बदलाव लागू नहीं हुआ है.

शहरवार चेक करें कीमतें 

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई  107.78 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 88.66 रुपये 84.56 रुपये
मेरठ (उत्तर प्रदेश) 101.40 रुपये 94.60 रुपये
गुवाहाटी 100.25 रुपये 92.44 रुपये

घर बैठे चेक करें लेटेस्ट रेट

आप हर सुबह 6 बजे के बाद अपने फोन से एक SMS भेजकर भी अपने शहर के ताजा रेट चेक कर सकते हैं:-

  • Indian Oil (IOCL)- अपने मोबाइल से RSP <शहर का कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें। (उदाहरण के लिए नोएडा के लिए: RSP 155444)
  • Bharat Petroleum (BPCL)- अपने मोबाइल से RSP <शहर का कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
  • Hindustan Petroleum (HPCL)- अपने मोबाइल से HPPRICE <शहर का कोड> लिखकर 92222 01122 पर भेजें.

आज क्यों नहीं बढ़ी कीमत?

मई के महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें जब बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं, तब तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में प्रति लीटर 3 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी ताकि वे खुद को हुए नुकसान की भरपाई कर सके. अमूमन तेल कंपनियां रोजाना मामूली वैश्विक हलचलों का बोझ तुरंत उपभोक्ताओं पर डालने के बजाय कीमतों को स्थिर रखकर बाजार को संतुलित रखती हैं.

बेशक अभी ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें फिलहाल 90-91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं. हालांकि, कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. पहले के महीनों में जब ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंचने और होर्मुज (Strait of Hormuz) के लंबे समय तक बंद रहने की वजह से कीमतों में बड़ी अस्थिरता देखी गई थी.

s>

ये भी पढ़ें:

बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, अब डेट मिटाकर बेचा जा रहा सामान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *