बादशाह-ईशा ही नहीं इन सितारों की भी ज्यादा नहीं चली शादी, किसी का 2 महीने तो किसी का 6 महीने में हुआ तलाक

बादशाह ने 31 अगस्त को अपनी पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान किया. शादी के महज पांच महीने बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए. रैपर ने इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी से अलग होने की अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. बता दें कि बादशाह और ईशा ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी.

बादशाह ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर ये हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.'

बादशाह ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर ये हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.’

टीवी एक्टर अली मर्चेंट और सारा खान की शादी भी कुछ ही महीनों में टूट गई थी. दोनों ने नवंबर 2010 में 'बिग बॉस 4' के सेट पर शादी की थी, जिसे नेशनल टेलीविजन पर भी दिखाया गया था. हालांकि, महज दो महीने बाद जनवरी 2011 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

टीवी एक्टर अली मर्चेंट और सारा खान की शादी भी कुछ ही महीनों में टूट गई थी. दोनों ने नवंबर 2010 में ‘बिग बॉस 4’ के सेट पर शादी की थी, जिसे नेशनल टेलीविजन पर भी दिखाया गया था. हालांकि, महज दो महीने बाद जनवरी 2011 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

अक्टूबर 2025 में सारा खान ने दूसरी शादी की. उन्होंने एक्टर-प्रोड्यूसर और 'रामायण' फेम सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से कोर्ट मैरिज की. इसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की. इस दौरान दोनों ने निकाह के साथ-साथ सात फेरे भी लिए.

अक्टूबर 2025 में सारा खान ने दूसरी शादी की. उन्होंने एक्टर-प्रोड्यूसर और ‘रामायण’ फेम सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से कोर्ट मैरिज की. इसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की. इस दौरान दोनों ने निकाह के साथ-साथ सात फेरे भी लिए.

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से जनवरी 2017 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे. हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके रिश्ते में अनबन शुरू हो गई. इसके बाद 2021 में दोनों अलग हो गए.

एक्टर पुलकित सम्राट ने नवंबर 2014 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की थी. हालांकि, शादी के एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए. करीब 11 महीने बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया. बाद में पुलकित ने 2024 में एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी की.

करण सिंह ग्रोवर ने दिसंबर 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी. हालांकि, करीब 10 महीने बाद अक्टूबर 2009 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद करण ने 2012 में एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. बाद में करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की और दोनों अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं.

Published at : 01 Sep 2026 02:20 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *