भारत का सबसे महंगा स्कूल कौन-सा, वहां कितनी है LKG की फीस

1644d8075b2fcf455a0c4f5d04ba084317882494384771471 original


भारत में कई ऐसे स्कूल है जिनकी फीस लाखों में है जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके माता-पिता को हर साल लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. खासकर मुंबई जैसे बड़े शहरों में कई इंटरनेशनल स्कूल अपनी पढ़ाई, सुविधाओं और अलग तरह के करिकुलम के लिए जाने जाते हैं. इनमें American School of Bombay  का नाम भी आता है. यह मुंबई में स्थित एक इंटरनेशनल स्कूल है, जहां Pre-K से लेकर Grade 12 तक पढ़ाई होती है. स्कूल खुद को एक स्वतंत्र American education day school बताता है. यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले बच्चे भी पढ़ते हैं. आइए जानते हैं यहां LKG की फीस कितनी है और बड़ी कक्षाओं में पढ़ाई का खर्च कितना बढ़ जाता है?

मुंबई में है American School of Bombay

American School of Bombay मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के इलाके में स्थित है. इस स्कूल की शुरुआत 1981 में हुई थी और आज यहां अलग-अलग देशों के बच्चे पढ़ते हैं. स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए कई तरह की अलग-अलग गतिविधियां भी होती हैं. यहां का करिकुलम इंटरनेशनल स्तर का है और आगे की कक्षाओं में American High School Diploma के साथ International Baccalaureate Diploma भी कर सकते हैं.

LKG की फीस कितनी है?

यहां एक बात समझना जरूरी है कि ASB में भारतीय स्कूलों की तरह LKG नाम की क्लास नहीं होती. शुरुआती कक्षाओं को Pre-K और Kindergarten के नाम से जाना जाता है. उपलब्ध 2026-27 फीस जानकारी के मुताबिक Kindergarten से Grade 5 तक की सालाना ट्यूशन फीस करीब 34,450 अमेरिकी डॉलर है. भारतीय रुपये में यह रकम डॉलर की मौजूदा कीमत के हिसाब से करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा बैठ सकती है.

यह भी पढ़े : 10वीं की मार्कशीट पर बार-बार नहीं बदल पाओगे जन्मतिथि, UP Board ने सख्त कर दिए नियम

सिर्फ ट्यूशन फीस ही नहीं है पूरा खर्च

स्कूल में एडमिशन लेने पर सिर्फ सालाना ट्यूशन फीस ही नहीं देनी होती. उपलब्ध फीस जानकारी के अनुसार आवेदन के समय 250 डॉलर की एप्लीकेशन फीस और एडमिशन के समय 2,500 डॉलर की रजिस्ट्रेशन फीस भी है. Kindergarten से Grade 12 के लिए 30,000 डॉलर की एनरोलमेंट फीस भी बताई गई है. इसलिए पहली बार एडमिशन लेने वाले परिवार का कुल खर्च सिर्फ सालाना फीस से काफी ज्यादा होता है.

बड़ी क्लास में कितनी फीस है?

बच्चा जैसे-जैसे बड़ी क्लास में जाता है, फीस भी बढ़ जाती है. 2026-27 की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक Grades 6 से 10 के लिए सालाना ट्यूशन करीब 36,210 डॉलर है. वहीं Grades 11 और 12 के लिए यह करीब 37,180 डॉलर साल भर की बताई  है. यानी 2.73 लाख प्रतिमाहिना के बराबर .इसके अलावा कुछ दूसरी सेवाओं और सुविधाओं का खर्च अलग हो सकता है. इसलिए स्कूल में बच्चे की पूरी पढ़ाई का खर्च सिर्फ ट्यूशन फीस देखकर तय नहीं किया जा सकता.

स्कूल में कैसी पढ़ाई होती है?

American School of Bombay में पढ़ाई का तरीका सामान्य भारतीय स्कूलों से काफी अलग है. स्कूल में बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित रखने के बजाय अलग-अलग गतिविधियों और सीखने के तरीकों पर भी ध्यान दिया जाता है. स्कूल के मुताबिक यहां 50 से ज्यादा देशों के बच्चे पढ़ते हैं. हाई स्कूल में छात्रों को American High School Diploma और International Baccalaureate Diploma की पढ़ाई करने का मौका मिलता है.

क्या इसे भारत का सबसे महंगा स्कूल कह सकते हैं?

American School of Bombay को भारत के सबसे महंगे इंटरनेशनल स्कूलों में से एक है यह कह सकते हैं. हालांकि किसी एक स्कूल को पूरे भारत का “सबसे महंगा स्कूल” कहना सही नहीं होगा, क्योंकि अलग-अलग स्कूलों की फीस और एडमिशन चार्ज अलग होते हैं और सभी स्कूल अपनी पूरी फीस एक ही तरीके से नहीं बताते हैं.

यह भी पढ़े : 2014 से लेकर अब तक, उत्तर भारत में कितने स्कूल हुए बंद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *