10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में मौका, 4471 पदों पर भर्ती शुरू

552fbb6b4bd96eb9ccf048ffd781900717882402312681094 original


रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का इंतजार कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे ने अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस के 4,471 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में प्रेशर और एक्स आईटीआई दोनों कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल है. ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 27 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. 

साउथ रेलवे में हो रही भर्ती 

आरआरसी साउदर्न रेलवे की ओर से जारी भर्ती के अनुसार 4,471 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें 177 पद प्रेशर कैटेगरी के लिए और 4,308 पद एक्स आईटीआई कैटेगरी के लिए रखे गए हैं. प्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और बिल्डर जैसे ट्रेड के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं मेडिकल लैब टेक्नीशियन से जुड़े पदों के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ पढ़ाई जरूरी है. एक्स आईटीआई कैटेगरी में फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, टर्नर, डीजल, मैकेनिक, कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर, वायरमैन, प्लंबर, ड्राफ्टमैन, मैकेनिक आरएंडएसी, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, सीओपीए-पीएएसएसए सहित कई ट्रेड शामिल है. 

भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

फ्रेशर कैटेगरी के उम्मीदवारों को संबंधित योग्यता के अनुसार 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. 10वीं आधारित ट्रेड के लिए उम्मीदवारों ने 10+2 सिस्टम के तहत कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की होनी चाहिए. वहीं एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के लिए 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई से ट्रेनिंग और एनसीवीटी-एससीवीटी प्रमाण पत्र जरूरी है. इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए 10वीं में साइंस होना जरूरी है. इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक के लिए साइंस के साथ फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स की शर्ते दी गई है. वहीं सीओपीए-पीएएसएसए के लिए संबंधित ट्रेड का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है. एससी-एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 10वीं में 50 प्रतिशत अंक की शर्त लागू नहीं होगी. 

भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 28 अगस्त 2026 के आधार पर देखी जाएगी. न्यूनतम आयु 15 वर्ष रखी गई है. फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 22 वर्ष है, जबकि कुछ एक्स आईटीआई और एमएलटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष तक है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. 

परीक्षा नहीं, मेरिट से होगा चयन 

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. फ्रेशर उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. वहीं एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के लिए 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों को सामान वेटेज देकर मेरिट तैयार की जाएगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिस के तौर पर चयन होने का मतलब रेलवे में स्थायी नौकरी मिलना नहीं है. यह भर्ती अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए की जा रही है ‌

ये भी पढ़ें-जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली की समस्या से AIIMS CRE 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीख का ऐलान

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

इस भर्ती में सिलेक्टेेड उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा. दसवीं पास फ्रेशर उम्मीदवारों को 8,200 रुपये प्रतिमाह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और एक्स आईटीआई उम्मीदवारों को 9,600 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण के अलावा अगले साल स्टाइपेंड बढ़ाने का प्रावधान भी दिया गया है. 

आवेदन फीस

आवेदन के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है. इसके अलावा दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *