‘हुक्का पीकर आता हूं…’, ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल

3097fb4fec6104f095d62c743410e75117883701306761212 original


भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक वायरल वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इसमें दोनों क्रिकेटर्स के साथ कुछ और भी लोग हैं, ऐसा लग रहा है कि ये दोस्तों के बीच पार्टी हो रही है. धोनी इसमें हुक्का पीकर आने की बात कहते हुए दिख रहे हैं, जिस पर कई फैंस हैरान हैं और इसको लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है.

वायरल वीडियो एक रूम का है, जिसको लेकर पुष्टि नहीं है कि ये किसी के घर का या है या किसी होटल का. ये भी साफ नहीं है कि ये कब का है. इसमें एमएस धोनी, ऋषभ पंत समेत 6 से 7 लोग हैं. वायरल वीडियो में सभी ग्रुप फोटो खिंचवा रहे हैं. फिर सभी अलग-अलग हो जाते हैं. सोफे पर लेते हुए पंत को धोनी अपनी उंगली से निकालकर अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं. टेबल पर कुछ ड्रिंक्स भी रखी हुई हैं.

धोनी ने कहा- हुक्का पीकर आता हूं!

वायरल वीडियो में ऋषभ पंत अपने दोस्तों को आवाज देकर आने के लिए कहते हैं. एमएस धोनी वापस आते हैं. वह पंत के साथ बैठे शख्स के पैर छूते हुए दिख रहे हैं. फिर कहते हैं कि ‘दादा हुक्का पीकर आता हूं.” हालांकि ये पहली बार नहीं है जब धोनी के हुक्का पीने के शौक का जिक्र हो रहा है. धोनी के साथ सीएसके में खेल चुके जॉर्ज बेली ने कहा था कि धोनी अपने कमरे में हुक्का सेशन रखते थे.

यह भी पढ़ें- भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने किया ‘ऐतिहासिक’ एलान

लोगों की अलगअलग प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के पुराने फोटो फिर चर्चा में आ गए, जिसमें उनके पास हुक्का रखा हुआ था. एक यूजर ने इसे पंत के उस पोस्ट से जोड़ दिया, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को टैग करते हुए जमीन खरीदने की बात कही थी. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि शायद वो पोस्ट इसी पार्टी के बाद किया गया हो. कुछ लोग हुक्का पीने की बात सुनने के बाद धोनी को ट्रोल कर रहे हैं तो कई उनके सपोर्ट में भी पोस्ट कर रहे हैं.

एमएस धोनी का सपोर्ट कर रहे फैंस का मानना है कि उन्होंने भारत को कई ट्रॉफी और टूर्नामेंट जिताए हैं अब धोनी इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं, वह अपनी निजी जिंदगी में कुछ भी करें इससे किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 175 टी20 खेल चुके न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को टीम ने निकाला, रेप केस बनी वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *