अक्षय कुमार ने शुरू की ‘समुक’ की शूटिंग, प्रोड्यूसर बोले- एक्टर संग नया एक्सपेरिमेंट

100332580bcb4ad55562e4319132db901788353902221587 original


अक्षय कुमार एक साल में 4 से 5 फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. वो आए दिन नई-नई फिल्मों की अनाउंसमेंट करते रहते हैं. अब उन्होंने ऑफिशियली फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है. ये एक बड़े स्केल पर बनी सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर है. इसे कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं. आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

अक्षय कुमार फिल्म से मचाएंगे धमाल

फिल्म को एक ग्रैंड पैन-इंडियन थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से ज्यादा समय से काम चल रहा है. इसमें मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन मिथोलॉजी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. मेकर्स ने टॉप इंटरनेशनल टैलेंट को टीम में शामिल किया है. इसमें एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड क्रिएचर डिजाइनर एलेक गिलिस भी शामिल हैं. उन्होंने ‘एलियन’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी फिल्मों पर काम किया है. वो फिल्म के सेंट्रल मॉन्स्टर को डिजाइन करेंगे. वहीं, ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टम्बर फिल्म के इंटेंस एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करेंगे. 

ये भी पढ़ें- आर माधवन की GDN ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, जानें कब औ कहां देख पाएंगे

प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने अक्षय कुमार को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘अक्षय और मैं बार-बार इसलिए साथ आते हैं क्योंकि हमने कभी एक ही फिल्म दोबारा बनाने की कोशिश नहीं की. हर बार साथ काम करने का हमारा मकसद अपने ही बनाए फॉर्मूले को तोड़ना रहा है. चाहे ‘आंखें’ जैसी हीस्ट थ्रिलर के साथ रिस्क लेना हो, ‘वक्त’ में इमोशनल ड्रामा दिखाना हो, ‘नमस्ते लंदन’ में आइकॉनिक रोमांस पेश करना हो, ‘सिंह इज़ किंग’ में बड़े लेवल की एक्शन-कॉमेडी लाना हो, ‘एक्शन रिप्ले’ में साइंस-फिक्शन के साथ एक्सपेरिमेंट करना हो या ‘हॉलिडे’ में मिलिट्री एक्शन दिखाना हो.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘हम लगातार एक-दूसरे को ऐसी चीजें करने के लिए चैलेंज करते हैं, जिन्हें पहले एक्सप्लोर नहीं किया गया. ‘समुक’ के साथ फिर से साथ आना, जो एक एलियन-सर्वाइवल थ्रिलर है, एक बार फिर साबित करता है कि हम हमेशा कुछ अलग लेकर आते हैं.’

ये भी पढ़ें- 50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

बता दें कि अक्षय कुमार को पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. उनके अलावा फिल्म में 30 और एक्टर्स थे. फिल्म में परेश रावल और सुनील शेट्टी भी नजर आए. सालों बाद अक्षय ने रवीना टंडन संग काम किया. वहीं फिल्म में फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, तुषार कपूर जैसे स्टार्स भी दिखे. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था. 

‘हैवान’ में दिखेंगे अक्षय कुमार

अब एक्टर फिल्म ‘हैवान’ में दिखेंगे. इस फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं. हैवान में सैफ अली खान भी नजर आएंगे. सैफ अली खान फिल्म में देख नहीं सकते हैं. फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद पर्दे पर साथ आ रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *