18-18 घंटे क्यों काम करती थीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

437963024050f58bbc255f2b93c2898717884046631411400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म ‘वाइब’ में नजर आएंगी. हाल ही में मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस दौरान प्रीति ने 8 घंटे की शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने करियर में 18-18 घंटे तक लगातार काम कर चुकी हैं. उन्होंने इतनी लंबी शिफ्ट में काम करने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया.

प्रीति जिंटा ने बताई 18 घंटे काम करने की वजह
प्रीति जिंटा ने बताया कि फिल्मों में काम करने के दौरान उनका फोकस अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को जल्द से जल्द पूरा करने पर रहता था, ताकि वो अमेरिका लौटकर अपने बच्चों के साथ समय बिता सकें. एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती थीं कि शूटिंग जल्दी खत्म हो और वह अपने परिवार के पास वापस लौट सकें.

प्रीति जिंटा ने क्या कहा?
प्रीति ने कहा, ‘हर किसी की अपनी वजह होती है. मैं 18 घंटे इसलिए काम करती थी क्योंकि मैं अपना काम जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहती थी और फिर अमेरिका वापस जाकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहती थी. मेरा फोकस यही होता था कि मैं आऊं, अपना काम खत्म करूं और बस मेरा काम जल्दी खत्म कर दो. यही मेरी वजह थी. 18 घंटे काम करना आसान नहीं था. मैं बहुत थक जाती थी.’

ये भी पढ़ें:- मिथुन ने की थी रैगिंग, क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड को किया डेट, किस्से शक्ति कपूर के

क्यों शुरू हुई 8 घंटे की शिफ्ट की मांग?
बता दें कि पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है, क्योंकि वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना चाहती थीं और वो भी अपनी शर्तों पर. फिल्म ‘कल्कि 2’ से भी उन्हें किनारा किया गया. दीपिका के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई. ज्यादातर सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण की इस मांग का समर्थन किया. 

फिल्म ‘वाइब’ के बारे में जानिए
फिल्म ‘वाइब’ को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट और लिखा है. फिल्म में कुणाल एक्टिंग करते हुए भी नजर आएंगे. ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिंदगी अचानक एक ऐसी परिस्थिति में उलझ जाती है, जो सबकुछ बदलकर रख देती है. फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:- बुधवार को ‘हनुमान अंश’ का बजा डंका, ‘टॉक्सिक’ का हुआ बंटाधार, जानें- ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *