पृथ्वीराज सुकुमारन से 9 गुना ज्यादा अमीर हैं करीना कपूर खान, जानें ‘दायरा’ स्टार्स की नेटवर्थ

26f2c6289cc6ec8719dd56a06c4b3fed17883548503241064 original


बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ के दमदार अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों स्टार्स की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसका डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है. हाल ही में इस क्राइम थ्रिलर मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि दायरा के इन दोनों मुख्य कलाकारों के पास कितनी दौलत है? आइए जानते हैं कि आखिर करीना अपने को-एक्टर पृथ्वीराज से कितनी अमीर हैं?

पृथ्वीराज सुकुमारन की नेटवर्थ

43 वर्षीय पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘नंदनम’ से की थी. एक्टर बॉलीवुड में भी नजर आ चुके हैं. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘जन गण मन’, ‘अय्यप्पन कोशी’, ‘कोल्ड केस’, ‘थिराककथा’, ‘क्लासमेट्स’ और ‘पोक्किरी राजा’ आदि शामिल है.

ये भी पढ़ें: 2 करोड़ बजट, 50 करोड़ के पार कमाई, ब्लॉकबस्टर हुई ‘हनुमान अंश’, मेकर्स ने किया सीक्वल का ऐलान

पृथ्वीराज सुकुमारन से 9 गुना ज्यादा अमीर हैं करीना कपूर खान, जानें 'दायरा' स्टार्स की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के लिए एक्टर 4 से 10 करोड़ रपये तक चार्ज करते हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 54 करोड़ रुपये है. मुंबई के पाली हिल में उनके पास 17 करोड़ रुपये कीमत का एक घर है. वहीं कोच्चि में भी उनका एक लग्जरी बंगला है. एक्टर लेम्बोर्गिनी उरुस, रेंज रोवर वोग, लैंड रोवर डिफेंडर 110 और पोर्श कैयेन जैसी लग्जरी गाड़ियों के मालिक भी हैं.

करीना कपूर खान की नेटवर्थ

करीना कपूर खान ने अपना डेब्यू साल 2000 की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से किया था. एक्ट्रेस ने फैंस के बीच अपनी पहचान ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जब वी मेट’, ‘क्रू’, ‘चमेली’, ‘ऐतराज’, ‘हलचल’, ‘गुड न्यूज’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों से बनाई है. करीना कपूर एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रूपये तक की रकम लेती हैं. वो बॉलीवुड की सबसे रईस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं. CNBCTV18 की रिपोर्ट की माने तो करीना की कुल संपत्ति 485 करोड़ रुपये है जो पृथ्वीराज की नेटवर्थ से 9 गुना ज्यादा है.

पृथ्वीराज सुकुमारन से 9 गुना ज्यादा अमीर हैं करीना कपूर खान, जानें 'दायरा' स्टार्स की नेटवर्थ

करीना के कार कलेक्शन में एलएक्स 470, मर्सिडीज बेंज एस क्लास, रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी और ऑडी क्यू 7 जैसी गाड़ियां शामिल हैं. वहीं बांद्रा में एक्ट्रेस जिस में घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं उसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार, जानें कौन हैं विहान शेडगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *