कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत…कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?

40ecc31982e3ee72f3a92f27ab60184017882588756031064 original


बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक दौर में अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले विवेक ओबेरॉय अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं. हालांकि इसके बावजूद वो अरबों की दौलत के मालिक हैं. आइए आज उनके बर्थडे पर उनकी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं.

डेब्यू फिल्म में बने थे गैंगस्टर

विवेक ओबेरॉय का जन्म मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के घर 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था. लाइफ के 5 दशक पूरे कर चुके विवेक ने पिता की राह पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में ही काम करने का फैसला लिया था. उनकी डेब्यू फिल्म ‘कंपनी’ साल 2002 में आई थी. पहली फिल्म में एक्टर ने गैंगस्टर चंदू नाम का किरदार निभाया था. 

ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा

1200 करोड़ की दौलत, लग्जरी कार कलेक्शन

विवेक ओबेरॉय ने अपने 20 साल से ज्यादा के एक्टिंग करियर में गिनी-चुनी हिट फिल्में दी हैं. कई फिल्मों में काम कर चुके विवेक की सफल फिल्मों में ‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘ओमकारा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘कृष 3’ शामिल है. एक समय ऐसा भी था जब विवेक को फिल्मी दुनिया में काम मिलना बंद हो गया था. 

कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?

जबकि आज के दौर में वो कम ही फिल्मों में एक्टिव हैं. इसके बावजूद एक्टर के पास ढेर सारी दौलत है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक की कुल नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है. उनके पास 3 लग्जरी बंगले हैं. वहीं उनके कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, मर्सिडीज़-बेंज़ GLE 250D, Chrysler 300C Limousine और लैम्बोर्गिनी गैलार्डो जैसी लग्जरी कारें भी हैं.

कहां-कहां से होती है विवेक ओबेरॉय की कमाई?

विवेक ओबेरॉय एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका बिजनेस है. एक्टर ने एक्टिंग डेब्यू से पहले कम उम्र में ही छोटे-मोटे काम करके पैसा कमाना शुरू कर दिया था. डेब्यू से पहले उन्होंने स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना शुरू किया था. बताया जाता है कि 19 साल की उम्र में उन्होंने एक टेक कंपनी की शुरुआत की थी और इससे उन्हें 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

साल 2015 में विवेक ने ‘रघुलीला इंफ्रास्ट्रक्चर’ नाम की कंपनी के साथ कंस्ट्रक्शन बिजनेस में अपनी शुरुआत की. इसके बाद 2016 में उन्होंने खुद की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ‘कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर’ को शुरू किया. एक्टर ने हेल्थ केयर और फ़ूड सेक्टर में भी अच्छा खासा निवेश किया है. 

कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?

ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू

वहीं वो दुबई में रियल एस्टेट का बिजनेस भी शुरू कर चुके हैं और फिलहाल विवेक इंडिया से दुबई भी शिफ्ट हो गए हैं. अभिनेता ‘ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट’ नाम के प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं. साल 2016 में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वो रियल एस्टेट के अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी, इक्विटी और म्यूच्यूअल फंड्स आदि का काम भी करते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *