अमिताभ के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा, खूंखार विलेन से कर दी थी ऐसी डिमांड

2241306881543bbfd1757df96a798ab917800579613161064 original


बॉलीवुड के इतिहास में सबसे चर्चित अफेयर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और सदाबहार अदाकारा रेखा का माना जाता है. इन दोनों दिग्गजों ने 70 के दशक के बीच में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और 80 के दशक की शुरुआत तक उनका रिश्ता टूट गया था. रेखा और बिग बी के प्यार के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं. उनके रिश्ते पर अब तक कई खुलासे हुए हैं. एक बार दिग्गज विलेन रंजीत ने भी रेखा और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक बड़ा राज खोला था.

रंजीत ने नहीं मानी थी रेखा की बात

70 और 80 के दशक के खूंखार विलेन रहे रंजीत ने रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों के साथ काम किया है. उन्होंने उनके रिश्ते को करीब से देखा था. रंजीत ने एक्टिंग छोड़ने के बाद बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘कारनामा’ धर्मेंद्र, जया प्रदा और रेखा के साथ बनाने का फैसला किया था. तीनों की कास्टिंग हो चुकी थी. लकिन, बाद में रेखा को इस फिल्म से हटाना पड़ा था. इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है. 

ये भी पढ़ें: जब रेखा के लिए Amitabh Bachchan ने कर दी थी शख्स की पिटाई, फिर इस वजह से हो गया था दोनों का ब्रेकअप

अमिताभ के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा

रेडिफ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रंजीत ने बताया था, ‘फिल्म का पहला पूरा शेड्यूल शाम की शिफ्ट में तय था. एक दिन रेखा ने मुझे फोन किया और रिक्वेस्ट की कि क्या मैं शूटिंग को सुबह शिफ्ट कर सकता हूं, क्योंकि वो शाम का समय अमिताभ बच्चन के साथ बिताना चाहती थीं. मैंने विनम्रता के साथ मना कर दिया, तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी और साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया.’

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से पहली मुलाकात के बाद कैसा था Rekha का हाल, खुद बताई थी दिल की बात

रेखा के बाद धर्मेंद्र ने भी छोड़ दी थी फिल्म

रंजीत को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे थे. रेखा के बाद धर्मेंद्र ने भी इस फिल्म से खुद को दूर कर लिया था. क्योंकि रेखा के फिल्म छोड़ने के बाद इसकी शूटिंग में देरी हो रही थी और फिर धर्मेंद्र दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए थे. रंजीत ने कहा था, ‘आखिरकार मैंने ये फिल्म फराह, किमी काटकर और विनोद खन्ना के साथ बनाई. यह 1990 में रिलीज हुई और इसका बिजनेस एवरेज रहा था.’ बता दें कि बाद में रंजीत ने ‘गजब तमाशा’ (1992) नाम की फिल्म भी बनाई थी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *