बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर होने वाली चर्चा पर सभी की नजरें थी. आज मुंबई स्थिति बीसीसीआई हेडक्वार्टर में रिव्यू मीटिंग हुई, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हुए. हालांकि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इसमें नहीं आए, वह न ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जुड़े. मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य पर हो रही चर्चा को लेकर बड़ा बयान दिया है.
बीसीसीआई सचिव ने समीक्षा बैठक के बाद कहा, “रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को बढ़ावा न दें.” बता दें कि ऐसी खबरें थी कि रोहित को वेस्टइंडीज दौरे के लिए शामिल नहीं किया जाएगा. रोहित भारत के लिए अब सिर्फ वनडे खेलते हैं, वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ है, जो 27 सितंबर से शुरू होनी है.
VIDEO | Mumbai: “No difficulties expected in Japan; Rohit playing superbly,” says BCCI Secretary Devajit Saikia (@lonsaikia), amid speculation that Rohit Sharma could be dropped from the upcoming ODI series against the West Indies.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/kWeU64ZjXq
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2026
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में क्यों नहीं आए?
इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी रोहित को लेकर खबर आई थी कि चयनकर्ता उन्हें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहे हैं. जबकि बीसीसीआई ने उस खबर का खंडन किया था. इसके बाद ऐसा लगने लगा कि रोहित को लेकर बीसीसीआई और चयनकर्ता के बीच चीजें स्पष्ट नहीं है. माना जा रहा था कि आज मीटिंग में चीजें स्पष्ट की जाएंगी. लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के इस समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं. देवजीत सैकिया ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मीटिंग अचानक तय हुई थी, इसी वजह से व्यक्तिगत कारणों से अगरकर इसमें शामिल नहीं हुए.
यह भी पढ़ें- धोनी के IPL भविष्य पर खुला नया राज, ‘Impact Player’ पर पूर्व साथी का बड़ा बयान
समीक्षा बैठक के एजेंडा में खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने और उनकी रिकवरी पर उठ रहे सवाल भी शामिल थे. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीटिंग के बाद कहा, “खिलाड़ियों को बार-बार चोट लगना एक बड़ी चिंता का विषय है, इसके लिए उचित कदम उठाने होंगे.”
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की नियुक्ति पर भी दिया अपडेट
कुछ समय पहले खबर आई थी कि बीसीसीआई ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ का पद बना सकता है, और इसके लिए वीवीएस लक्ष्मण को चुना जाएगा. हालांकि समीक्षा बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव ने इस नियुक्ति की संभावना से इनकार कर दिए है.
यह भी पढ़ें- 2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब