निजी बाइक को टैक्सी बनाने का रास्ता होगा साफ? गडकरी ने बताया बंपर कमाई का फॉर्मूला

e51f92668be36e956965958aac320f9217884415981321346 original


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को ‘सुरक्षा’ नामक पायलट प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अपील की, कि वो अपने राज्य में बाइक टैक्सी को चलाने की अनुमति दें. ये अनुमति केवल कुछ एप्स या वेबसाइट्स को ही नहीं बल्कि निजी वाहन चालकों को भी मिलनी चाहिए. जिससे देश में रोजगार बढ़ सके.

दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्य सरकारों से बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति देने की अपील की है. उनका कहना है कि बाइक टैक्सी को बढ़ावा देने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकता है. इससे देश में करीब 8 करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भुजिया खाते हैं? उसका सच उड़ा देगा होश, FSSAI ने मारा छापा

निजी वाहनों को मिले मंजूरी
गडकरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘हमने यानी केंद्र सरकार ने निजी दोपहिया वाहनों जैसे स्कूटर और मोटरसाइकिल से यात्रियों को ले जाने की अनुमति दी है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बाइक टैक्सी को मंजूरी नहीं मिली है. ट्रांसपोर्ट का मामला राज्य का अपना मामला होता है, ऐसे में मैं राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करें, जिससे और भी रोजगार के अवसर लोगों को मिल सकें.’

लोगों को मिलेगा रोजगार
बता दें कि गडकरी की ये अपील निजी दो पहिया वाहन चालकों के लिए है. जिससे उन्हें रोजगार का साधन प्राप्त हो सके. हालांकि ट्रांसपोर्ट से जुड़े मामले में जरूरी नहीं है कि जो केंद्र सरकार ने किया हो वही राज्य सरकारें भी करें, ये राज्य सरकारों का अपना निजी फैसला होता है. ऐसे में अब देखना होगा कि नितिन गडकरी की बात कौन से राज्य मानेंगे. गौरतलब है कि बाइक टैक्सी को फिलहाल कुछ राज्यों में मंजूरी मिली हुई है लेकिन सभी के अपने- अपने अलग नियम हैं. 

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *