RIMC में 8वीं कक्षा में एडमिशन का मौका, 6 दिसंबर को 39 शहरों में होगा एग्जाम

1188a0a17680e86e7a3267a5e3d5ee2917883267907461094 original


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जुलाई 2027 टर्म में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 (RIMCEE) का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इच्छुक और एलिजिबल छात्र 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एंट्रेंस एग्जाम 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. वहीं RIMC प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के 39 शहरों में किया जाएगा. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी और इसकी अवधि 4 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है. 

30 सितंबर तक आवेदन का मौका 

RIMCEE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर से हो चुकी है. सामान्य आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी. इसी दिन परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी निर्धारित की गई है. इसके बाद 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा. लेट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा फीस के अतिरिक्त 500 रुपये लेट फीस देनी होगी. आवेदन फॉर्म की डिटेल में सुधार के लिए 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खुलेगी. वहीं परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 12 से 15 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 5 से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा.

6 दिसंबर को होनी है परीक्षा 

RIMC एंट्रेंस एग्जाम 2026 का स्टेज 1 एग्जाम 6 दिसंबर 2026 को होगा. परीक्षा ऑफलाइन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. इसमें गणित और अंग्रेजी विषय में छात्रों से डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे, जबकि जीके का पेपर एमसीक्यू आधारित होगा. प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में वाइवा होगा. यह अप्रैल 2027 आयोजित किया जाएगा. 

RIMC के लिए एलिजिबिलिटी और आवेदन 

RIMC में कक्षा 8 में एडमिशन के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2027 को कम से कम 12 साल 6 महीने और अधिकतम 14 साल होनी चाहिए. यानी निर्धारित कट ऑफ तारीख पर इस आयु सीमा को पूरा करने वाले छात्र ही आवेदन के पात्र होंगे. RIMC एंट्रेंस एग्जाम के लिए जनरल कैटेगरी, डिफेंस पर्सनेल और एक्स सर्विसमैन के वार्ड्स तथा ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये फीस है.

ये भी पढ़ें-सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

RIMC में एडमिशन के बाद करियर का रास्ता 

RIMC में 5 साल की पढ़ाई पूरी करने और कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को आगे रक्षा सेवाओं में जाने का अवसर मिलता है. इसके बाद उन्हें यूपीएससी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया रिटन परीक्षा और सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के इंटरव्यू में सफलता हासिल करनी होती है. इन चरणों को पूरा करने वाले खड़गवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में 3 साल की डिग्री कोर्स में शामिल हो सकते हैं. इसके बाद आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की संबंधित एकेडमी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग होती है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को भारत के राष्ट्रपति की ओर से सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन किया जाता है. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE पर जाए. 
  • इसके बाद कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में RIMC एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन के जरिए रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फीस सबमिट कर फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज भी डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *