SBI Manager Job Preperation: SBI बैंक में मैनेजर कैसे बनते हैं, इसके लिए 12वीं के बाद कौन सी पढ़ाई करनी होगी?

84fcf5f2aec62213064a2c228b71207e17803182020181424 original


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मैनेजर बनना कई छात्रों का सपना होता है. इस पद पर मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं युवाओं को अपनी ओर खींचती है. अगर आप भी 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और एसबीआई में मैनेजर बनने की राह खोज रहे हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी.

12वीं पास करते ही शुरू करें यह पढ़ाई

12वीं के तुरंत बाद सीधे बैंक मैनेजर बनने का कोई तरीका नहीं है. इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी होगी. वैसे तो आप किसी भी विषय से ग्रेजुएशन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या फाइनेंस से जुड़ी पढ़ाई करते हैं, तो आपको आगे बैंकिंग की बारीकियों को समझने में बहुत आसानी होगी.

इस एक परीक्षा को पास करते ही सीधे मिलेगी बैंक में कुर्सी

SBI PO (प्रोबेशनरी ऑफिसर) – ग्रेजुएशन के बाद आप एसबीआई पीओ की परीक्षा दे सकते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद आपको 2 साल की ट्रेनिंग पर रखा जाता है. इसके बाद आप सीधे असिस्टेंट मैनेजर बन जाते हैं और कुछ सालों के अनुभव के बाद आपका प्रमोशन बैंक मैनेजर के रूप में हो जाता है.

SBI क्लर्क से प्रमोशन – आप ग्रेजुएशन के बाद एसबीआई क्लर्क की परीक्षा भी पास कर सकते हैं. क्लर्क के रूप में कुछ साल काम करने और विभागीय परीक्षाएं पास करने के बाद आप मैनेजर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE Class 12 Re-evaluation 2026: 1 जून से खुल रहा CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल, कैसे करें अप्लाई? यहां जानें पूरा प्रॉसेस

यह पढ़ाई करते ही मिलेगी पक्की नौकरी

एसबीआई पीओ की परीक्षा तीन चरणों में होती है. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है. इसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू होता है. इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको चार विषयों पर मजबूत पकड़ बनानी होगी.

गणित (Quantitative Aptitude), रीजनिंग (Reasoning Ability), अंग्रेजी (English Language), बैंकिंग और सामान्य ज्ञान (General/Banking Awareness)

अगर आप कॉलेज के दिनों से ही इन विषयों की तैयारी शुरू कर देते हैं, तो पहले ही प्रयास में आपका चयन हो सकता है. लगन और सही दिशा में की गई मेहनत से आप एसबीआई बैंक मैनेजर बनने का अपना सपना सच कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CS June 2026 Exam: कल से शुरू होंगी CS जून 2026 परीक्षाएं, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *