प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, साथ में शुक्रिया भी कहा

425bb9602a1f8493505a1dc98038100e17885226504671483 original


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मशहूर फेमिनिस्ट लीडर और एक्टिविस्ट ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि दी है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ग्लोरिया का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को याद किया और कहा कि उन्होंने महिलाओं की कई पीढ़ियों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान किया.

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ग्लोरिया स्टीनम का वीडियो पोस्ट किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा, “रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया. ग्लोरिया स्टीनम को शांति मिले.

ये भी पढ़ें: नॉर्थ और साउथ सिनेमा के फर्क पर करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

ग्लोरिया स्टीनम लंबे समय से महिलाओं के अधिकारों और बराबरी की आवाज उठाती रही थीं. 1960 के दशक के आखिर से ही वह अमेरिका में फेमिनिस्ट रिवॉल्यूशन का एक बड़ा चेहरा बन गई थीं. 1970 के दशक में उन्हें सेकंड-वेव फेमिनिज्म की प्रमुख नेताओं में गिना जाने लगा.

ग्लोरिया ने पत्रकारिता से शुरू किया था करियर


प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, साथ में शुक्रिया भी कहा

ग्लोरिया ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी. उन्होंने मीडिया के जरिए महिलाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का काम किया. इसी दौरान वह उन आवाजों को मेनस्ट्रीम तक लेकर आईं, जिन्हें उस दौर में ज्यादा जगह नहीं मिलती थी. 92 साल की उम्र में ग्लोरिया स्टीनम का उनके घर पर निधन हो गया. बताया गया कि उन्होंने अपने करीबियों के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली.

अब इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में भी वापसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है. दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे. रसेल क्रो को ऑस्कर के साथ-साथ बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब जैसे बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं.

ये भी पढें: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं स्वरा भास्कर, जौहर वाले बयान को लेकर विवादों में एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, साथ में शुक्रिया भी कहा

इसके अलावा प्रियंका डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म के जरिए वह भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम मंदाकिनी है. उनके साथ महेश बाबू रुद्र के रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में कुंभा का किरदार निभा रहे हैं.

‘वाराणसी’ को टाइम-ट्रैवल और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है. कहानी वाराणसी शहर और वहां आने वाले एक बड़े संकट के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म को 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *