Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Review: ‘भारत भाग्य विधाता’ का दमदार ट्रेलर आउट, कंगना रनौत ने दिखाया दम

2326e966c197008f544d45a2c17dcca21780407995853587 original


कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में कंगना रनौत नर्स के किरदार में दिखी हैं. कंगना रनौत ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी एक्टिंग से दम दिखाया है. फैंस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. कंगना रनौत 26/11 आतंकी हमले की अनसुनी कहानी लेकर आई हैं. आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर

ये भी पढ़ें- ‘ना मैं ना सनी देओल…कोई भी पर्दे पर धर्मेंद्र का किरदार नहीं निभा सकता’, बोले बॉबी देओल

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे नर्स बनीं कंगना रनौत आतंकी हमले से लोगों की जिंदगी बचाने के लिए खुद की जिंदगी खतरे में डालती हैं. फिल्म में नर्स और हेल्थ केयर सिस्टम की अहमियत दिखाई गई है. साथ ही दिखाया गया कि कैसे नर्सेस को कभी-कभी फैमिलीज का खराब बिहेवियर भी झेलना पड़ा है.

फिल्म में कंगना रनौत ने नर्स के रोल में कमाल काम किया है. कंगना की एक्टिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं. वहीं गिरिजा ओक भी अपने रोल में परफेक्ट दिखीं. ट्रेलर के डायलॉग भी इमोशनल कर देने वाले हैं. म्यूजिक भी शानदार है. कई सीन्स आपको अंदर तक झकझोर देते हैं. ओवरऑल ट्रेलर शानदार है और यूजर्स भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के वर्कर्स की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है. मुंबई में 2008 में जब आतंकी हमला हुआ था तो उस वक्त मुंबई के कामा हॉस्पिटल में वहां के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने 400 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी.

यूजर्स ने दिए ऐसे रिक्शन
एक यूजर ने लिखा- पावरफुल और बांधे रखने वाला ट्रेलर. हर फ्रेम शानदार है. दूसरे ने लिखा- ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए. इतिहास हीरोज को भूल जाता  है लेकिन कंगना उन्हें सम्मान देती हैं. कंगना जैसी एक्टर ही ऐसे टॉपिक लेकर आ सकती हैं और वो भी इतने साहस और इमोशन के साथ. एक दूसरे यूजर ने लिखा-  अमेजिंग ट्रेलर है. फिल्म थिएटर में देखने जाएंगे.
Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Review: 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर आउट, नर्स बनीं कंगना रनौत, आतंकी हमले के बीच दिखाई बहादुरी

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Review: 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर आउट, नर्स बनीं कंगना रनौत, आतंकी हमले के बीच दिखाई बहादुरी
ये भी पढ़ें- ‘आप कंट्रोल नहीं कर सकते…’, वरूण धवन के बाद अब ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 12 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है. फिल्म को मनोज तापड़िया ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही फिल्म को लिखा है. फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में कंगना नर्स के रोल में हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *