फिर सस्पेंड हुआ Blinkit का लाइसेंस, कायदे कानून नहीं मान रही कंपनी?

04f86cd38b339abbe24f5201a3e226be17883624483121346 original


महाराष्ट्र में FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई पिछले कई दिनों से चल रही है. अलग- अलग रेस्टोरेंट्स के साथ ही क्विक कॉमर्स के सेंटर्स और स्टोर्स पर भी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में हाल ही में FDA ने अकोला स्थित एक ब्लिंकिट सेंटर का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा मुंबई के दो रेस्टोरेंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

हाईजीन नहीं की जा रही थी मेंटेन
इन जगहों पर FDA ने अचानक से कार्रवाई की, जिसमें पाया गया कि खाने को गलत तरीके से रखा जा रहा था, खराब खाना, स्टोर्स पर कॉकरोच, गंदगी और साथ ही बिना जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाए फूड हैंडलर्स से काम करवाया जा रहा था. FDA ने मलाड के दिल्ली स्वीट एंड भेलपुरी हाउस और कुर्ला वेस्ट के गुलजार मोहम्मदी होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: अमूल-मदर डेयरी के गढ़ में सेंध! 10 रुपए में Ice Cream बेचेंगे अंबानी, बॉम्बे क्रीमरी है नाम

ब्लिंकिट का लाइसेंस हुआ रद्द
अकोला स्थित ब्लिंकिट सेंटर की दोबारा जांच की गई. इससे पहले FDA ने कंपनी को कुछ कमियां दूर करने के लिए सुधार नोटिस दिया था. दोबारा जांच में पाया गया कि पहले बताई गई कई कमियां अब भी दूर नहीं की गई थीं. इसके बाद 31 अगस्त को सुनवाई हुई. जिसके बाद नियमों का पालन नहीं होने पर FDA ने सेंटर का फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है.

क्यों हुई रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई?
मालाड के दिल्ली स्वीट्स एंड भेलपुरी हाउस और कुर्ला के गुलजार मोहम्मदी होटल पर भी कार्रवाई हुई है. मलाड के इस आउटलेट में जांच में सामने आया कि खाना गंदे नालों के पास रखा मिला. यहां खाना बनाने और पीने के लिए बिना फिल्टर का नल था, पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं थी. बिना लेबल और एक्सपायरी डेट वाली पनीर और लस्सी भी मिली. इतना ही नहीं रेस्टोरेंट के 36 फूड हैंडलर्स में से 26 के पास मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था.

ये भी पढ़ें: Uber ने 3300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ड्राइवर का झंझट खत्म करने की तैयारी!

तो वहीं गुलजार मोहम्मदी होटल की जांच में कॉकरोच, खराब खाना, खराब ड्रेनेज और पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने जैसी कमियां सामने आईं. हाइजीन टेस्ट में होटल को 88 में से सिर्फ 24 अंक (28%) मिले. FDA ने निलंबन अवधि में होटल को खाना बनाने, रखने, बेचने और बांटने से रोक दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *