‘सारे रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर दिया’, Mukesh Ambani ने की 3000 करोड़ी ‘धुरंधर’ की तारीफ, जानें क्या कहा

54a96e60685d3a6f07c0be02efaadea917804918412971296 original


आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बनाए हुए है. इस फिल्म ने इंडिया ही नहीं वर्ल्डवाइड बंपर कमाई की. अब मुकेश अंबानी ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है.

मुकेश अंबानी ने ‘धुरंधर’ की तारीफ में क्या कहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को लिखे अपने एक पत्र में इस फ्रेंचाइजी की शानदार उपलब्धियों पर खास जोर दिया. जियो स्टूडियोज की हालिया सफलताओं के बारे में बात करते हुए, अंबानी ने पूरी इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क स्थापित करने का श्रेय ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को दिया.

उन्होंने कहा, ‘जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, 2024 में ‘स्त्री 2’, 2025 में ‘धुरंधर’, और 2026 में ‘धुरंधर: द रिवेंज’. यह हमारी निरंतरता और निर्विवाद लीडरशिप को साबित करता है. फाइनेंशियल ईयर (FY) 2025-26 में जियो स्टूडियोज ने रिकॉर्ड तोड़ जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (एक साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी) रिलीज कीं, जिन्होंने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, रिलीज स्ट्रेटेजी, मॉनेटाइजेशन मॉडल और कस्टमर एंगेजमेंट के नए बेंचमार्क बनाए हैं.’

ये भी पढ़ेंः 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, डेट कंफर्म, गौरी स्प्रैट संग प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे वेडिंग

अंबानी ने इस फ्रेंचाइजी के निर्माण और रिलीज की अनोखी रणनीति के बारे में भी बात की. उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘भारत तो दूर, दुनिया में पहले कभी किसी फिल्म फ्रेंचाइजी को दो भागों के रूप में सोचने, फाइनेंस करने और शूट करने के बाद एक-दूसरे के इतने कम अंतराल पर रिलीज नहीं किया गया था.’

फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, ‘इसके पहले पार्ट ने अकेले ही ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगातार 15 हफ्तों तक चलने का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद भारी उत्सुकता के बीच इसका दूसरा पार्ट थिएटर्स में आया और उसने पहले पार्ट द्वारा बनाए गए सारे रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर दिया.’

धुरंधर फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 350 करोड़ रुपये के कंबाइंड बजट के साथ बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है.
  • इसके पहले पार्ट ने दुनिया भर में शानदार 1,307 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया,
  • वहीं इसके सीक्वल धुरंधऱ 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
  • इस तरह पूरी फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर अपनी ब्लॉकबस्टर साख को हमेशा के लिए मजबूत कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः India at 2047: इम्तियाज अली की फिल्मों में क्यों होता है इतना दर्द? ABP के खास कार्यक्रम में खोला राज

फिल्मों को दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, खासकर रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए ‘जसकीरत’ और ‘हमजा’ के किरदारों की जमकर तारीफ हुई, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी को घर-घर में लोकप्रिय बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *