ग्लोबल मंदी का डर बेअसर, चालू वित्त वर्ष में 7.7% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी

5b00231a852b0ff7361ca3564add06fd17806604999151346 original


India GDP Growth: ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था लगातार डगमगा रही थी. इसी बीच अब खबरें हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 में इसकी रफ्तार मजबूत होकर बढ़ी है. सरकार के द्वारा बताए गए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, देश की वास्तविक जीडीपी (GDP) में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 7.1% की दर ज्यादा है.

ये डाटा मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन (MoSPI) ने शुक्रवार को ही जारी किए हैं. इन आंकड़ों के अनुसार जनवरी- मार्च 2026 की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ी है. इससे पता चलता है कि वित्त वर्ष के आखिरी तीन महीनों में भी आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी रहीं.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर बड़ी खबर, 65 की उम्र में 70% -90 साल पर 100% सैलरी जितनी पेंशन की मांग

भारत की GDP में ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब दुनियाभर में अर्थव्यवस्था हिली हुई है, भू-राजनीतिक तनाव और क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ी हुई हैं, जिससे लगातार चुनौतियां भी सामने आ रही है.

स्थिर (2022-23) कीमतों के आधार पर मापी गई वास्तविक जीडीपी (Real GDP) वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 323.12 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले यानी वित्तवर्ष 2025 में 299.89 लाख करोड़ रुपये थी. वहीं नॉमिनल जीडीपी जिसमें महंगाई का असर भी शामिल होता है, वित्तवर्ष 2026 में 8.9% बढ़कर 346.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई. पिछले वित्त वर्ष में ये 318.07 लाख करोड़ रुपये थी.

ये भी पढ़ें: Google में फिर छंटनी! क्लाउड और टॉप साइबर सिक्योरिटी टीम के कर्मचारियों की गई नौकरी, क्या है कारण?

सरकार के मुताबिक ये अनुमान कई महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतकों के आधार पर तैयार किए गए हैं. इनमें औद्योगिक उत्पादन, जीएसटी कलेक्शन, कंपनियों के रिजल्ट्स, वाहन बिक्री, माल ढुलाई, टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग, बैंकिंग गतिविधियां, टैक्स संग्रह और व्यापार से जुड़े आंकड़े शामिल हैं.

मंत्रालय ने क्या कहा?
MoSPI मंत्रालय ने बताया कि नए अनुमान तैयार करते समय वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के ताजा आंकड़ों के साथ-साथ पहले की तिमाहियों के संशोधित आंकड़ों को भी शामिल किया गया है. मंत्रालय ने ये भी कहा कि भविष्य में जारी होने वाले जीडीपी आंकड़ों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) की नई सीरीज का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका आधार वर्ष 2022-23 होगा.

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल- जून 2026 के जीडीपी आंकड़े 31 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *