अंशुला कपूर की शादी में ‘तूने मारी एंट्रियां’ से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

6346241cb179d7795c97dfb09e5bff5a17842066506161372 original


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही. मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक, उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुई. हालांकि, रिसेप्शन में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को दीवाना बना लिया. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की गई और फैंस ने खूब प्यार बरसाया. इसी बीच एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने हाल ही में उस वीडियो को फिर से शेयर किया है. 

एलनाज ने शेयर किया वीडियो 

एलनाज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन और रणवीर की वीडियो शेयर की, जिसमें दोनों ने अपनी फिल्म ‘गुंडे’ के गाने ‘तूने मारी एंट्री’ पर जमकर डांस किया. उनके मूव्स और एनर्जी ने इस शाम को खास बना दिया. जहां रणवीर ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे, वहीं अर्जुन ने मरून कलर का कुर्ता सेट पहना था. वीडियो शेयर करते हुए एलनाज ने लिखा, ‘मैं एक पिक्चर के लिए अपना फोन देख रही थी, तब मुझे ये वीडियो मिल गया.’ साथ ही उन्होंने अर्जुन और रणवीर को टैग भी किया. 

अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

ये भी पढ़ें: Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, ‘द ओडिसी’ से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी 

बता दें कि हाल ही में अंशुला कपूर की धूमधाम से शादी हुई. अंशुला ने हर रस्म की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ फीलिंग्स शेयर की. वहीं उनके पति रोहन ठक्कर की बात करें, तो वो एक फिल्ममेकर और राइटर है, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और करण जोहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट से जुड़े हुए हैं. दोनों की लव स्टोरी डेटिंग एप से शुरू हुई थी, जहां रोहन को अंशुला बहुत पसंद आई. रोहन ने उन्हें 2025 में प्रपोज किया था और अक्टूबर में सगाई कर ली थी. 

एलनाज का करियर 

वहीं एलनाज नौरोजी एक एक्ट्रेस और मॉडल है, जो बचपन से जर्मनी में पली-बढ़ी हैं. पहले उन्होंने ‘डीयोर’ और ‘लैकोस्ट’ जैसे ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग किया और 2018 में भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ से डेब्यू किया था. इसके बाद ‘मेड इन हेवन’, ‘तेहरान’ और ‘छुटिया’ जैसी हिट वेब सीरीज और हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ में काम कर चुकी हैं. हालांकि ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज में ‘जोया मिर्जा’ के किरदार से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी हासिल हुई. 

ये भी पढ़ें: ‘एजेंडा चलते रहना चाहिए…’ सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे कुणाल कामरा पर देवोलीना भट्टाचार्जी का निशाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *