175 टी20 खेल चुके न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को टीम ने निकाला, रेप केस बनी वजह

ec50b846054615b308d07084b494ef2117883643609081212 original


न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइन को हैम्पशायर ने वारविकशायर के खिलाफ मैच से पहले अपनी टीम में शामिल किया था. इस खिलाड़ी को काउंटी चैंपियनशिप के लिए चुने जाने के बाद हैम्पशायर के फैंस ने विरोध किया, जिसके बाद क्लब को उन्हें बाहर करना पड़ा. इसकी वजह उनपर 11 साल पहले लगे 2 आरोप हैं, जिसमे रेप केस भी था.

हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बुधवार को स्टेटमेंट जारी कर बताया कि अब स्कॉट कुगलेइन उनके क्लब के लिए नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें शामिल करने के बाद समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया था. क्लब ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “खिलाड़ी का अतीत विवादों से भरा हुआ है. हमने अपने स्टाफ और समर्थकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद स्कॉट को नहीं खिलाने के फैसला किया है.”

स्कॉट कुगलेइन पर लगे थे 2 आरोप

2015 में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइन पर रेप और हमले के आरोप लगे थे. शुरूआती ट्रायल में जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई. बाद में उन्हें बरी कर दिया गया. क्लब के बचे हुए चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए विदेशी खिलाड़ी के तौर पर कुगलेइन हैम्पशायर से जुड़े थे.

रेप केस में बरी होने के बाद 2019 में कुगलेइन को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया था, तब भी इसको लेकर न्यूजीलैंड टीम का विरोध हुआ था. विरोध में कुछ फैंस ने पोस्टर दिखाए थे, जिसमें लिखा था कि, “जागो न्यूजीलैंड क्रिकेट.”

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के किया टीम का एलान, नए चेहरों को मिला मौका

स्कॉट कुगलेइन का क्रिकेट करियर

कुगलेइन ने न्यूजीलैंड के लिए 3 टेस्ट, 2 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश 6, 5 और 16 विकेट लिए. उन्होंने 2024 (टेस्ट) में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. 

स्कॉट कुगलेइन ने 114 फर्स्ट क्लास मैचों में 379, लिस्ट ए के 118 मैचों में 175 और 175 टी20 मैचों में 186 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने किया ‘ऐतिहासिक’ एलान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *