दुनिया के बड़े मंच पर इस बार भारत की उच्च शिक्षा ने जोरदार दस्तक दी है. पढ़ाई और शोध के मामले में भारतीय संस्थानों ने ऐसा प्रदर्शन किया है कि अब पूरी दुनिया उनकी तरफ देखने लगी है. बुधवार को जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के कई बड़े संस्थानों ने शानदार जगह बनाई है. खास बात यह है कि देश के चार प्रमुख विश्वविद्यालय दुनिया के टॉप 50 में शामिल हुए हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
इस लिस्ट में IIT, JNU और IIM अहमदाबाद जैसे नाम शामिल हैं. खासकर IIM अहमदाबाद ने बिजनेस, मैनेजमेंट और मार्केटिंग जैसे विषयों में दुनिया के टॉप 50 में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह पहली बार है जब मार्केटिंग जैसे क्षेत्र में भारत ने इतनी मजबूत मौजूदगी दिखाई है.
दुनिया में बढ़ा भारत का मान
लंदन की संस्था QS क्वाक्वेरेली साइमंड्स हर साल यह रैंकिंग जारी करती है. इस बार का संस्करण काफी खास रहा, क्योंकि इसमें 100 से ज्यादा देशों के करीब 1900 विश्वविद्यालयों और 21 हजार से ज्यादा कोर्स का आकलन किया गया.
यह भी पढ़ें – NTPC में Artisan Trainee पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस लिस्ट में भारत ने जो जगह बनाई है, वह देश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलाव को दिखाती है. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भारत को टॉप 50 में कुल 27 स्थान मिले हैं. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है, जो साफ बताती है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
धनबाद का ISM भी चमका
इस रैंकिंग में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (ISM), धनबाद ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. खनन और खनिज इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस संस्थान को दुनिया में 21वां स्थान मिला है. यह उपलब्धि बताती है कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भारत अब सिर्फ भाग नहीं ले रहा, बल्कि आगे भी निकल रहा है.
IIM अहमदाबाद ने रचा इतिहास
IIM अहमदाबाद का प्रदर्शन इस बार खास चर्चा में है. बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज के साथ-साथ मार्केटिंग में भी इसे 21वीं रैंक मिली है. खास बात यह है कि मार्केटिंग के क्षेत्र में यह भारत की पहली ऐसी उपलब्धि है, जब किसी संस्थान ने वैश्विक स्तर पर इतनी ऊंची जगह बनाई है.
IIT और JNU का भी शानदार प्रदर्शन
इस रैंकिंग में IIT बॉम्बे, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास और JNU जैसे संस्थानों ने भी टॉप 50 में अपनी जगह बनाई है. ये सभी संस्थान लंबे समय से देश की शिक्षा की पहचान रहे हैं, लेकिन अब उनकी चमक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी साफ दिखाई दे रही है.
IIT दिल्ली रहा सबसे आगे
अगर इस बार के प्रदर्शन की बात करें तो IIT दिल्ली ने सबसे शानदार काम किया है. इस संस्थान ने एक साथ छह विषयों में टॉप 50 में जगह बनाई है. केमिकल इंजीनियरिंग में पहली बार टॉप 50 में पहुंचना, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में अच्छा स्थान और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक दशक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा. इसके अलावा कंप्यूटर साइंस में भी इसने 45वां स्थान हासिल किया है.
यह भी पढ़ें – Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI