महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी

91bcabdd188e798fc21212921783236117854697764871379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारतीय शेयर बाजार में जुलाई के आखिरी दिन अच्छी तेजी.
  • वैश्विक बाजार मजबूत, अमेरिकी-एशियाई टेक शेयरों में भारी तेजी.
  • कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज.
  • आज तिमाही नतीजों पर रहेगी निवेशकों की नजर.

Share Market Today on July 31: शेयर बाजार के लिए आज महीने का आखिरी दिन अच्छा रहा. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने  77998 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की और चंद मिनटों में यह 78069 के लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 50 भी 44 अंक चढ़कर 24361 पर खुला. 

आज शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, जिन पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी. इनमें Bajaj Finserv, Sun Pharma, Star Cement, Indian Oil Corporation, GAIL, ABB India, Aditya Birla Capital, Urban Company, Raymond Lifestyle शामिल हैं.

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी और ऐतिहासिक रिकवरी देखी जा रही है. कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में टेक शेयरों में आई तेजी और Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शानदार नतीजे के दम पर आज पूरे एशियाई बाजार में खरीदारों ने जबरदस्त वापसी की है.

इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) में आई है, जो 14% से ज्यादा चढ़ चका है. ऐसा चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियों SK Hynix और Samsung Electronics के शेयरों में उछाल के कारण हुआ. इन दोनों कंपनियों के शेयरों में 20-25% तक की रिकॉर्ड तेजी के कारण बाजार में कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी. इसके अलावा,  जापान के बेंचमार्क निक्केई 225 में 0.64% का उछाल आया है. टॉपिक्स ने भी 1.94% की बढ़त हासिल की है. 

अमेरिकी शेयर बाजार

कल रात अमेरिकी शेयर बाजर में बढ़त दर्ज की गई क्योंकि एआई (AI) बेस्ड टेक शेयरों की जमकर खरीदारी की गई. माइक्रोसॉफ्ट के मजबूत क्लाउड रेवेन्यू (Azure में 43% की बढ़त) और अमेजन के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च पर सकारात्मक बयानों से भी निवेशकों को भरोसा दिलाने में मदद मिली.

इसके अलावा, दिग्गज चिप कंपनियों जैसे कि AMD में 6% और Nvidia में 4.8% की भारी तेजी आई. इस दौरान नैस्डैक कंपोजिट 2.8% बढ़कर 25,122.18 पर बंद हुआ, जिससे लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 613.92 अंक या 1.2% उछलकर 52,208.06 पर बंद हुआ. इसी तरह से S&P 500 ने 1.7% की बढ़त हासिल करते हुए 7,437.63 पर बंद हुआ.

आज सुबह अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.5% की बढ़त हुई. डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज के फ्यूचर्स में 0.2% का उछाल आया, जबकि S&P 500 फ्यूचर्स में 0.1% की मामूली बढ़त हुई.

आज क्रूड ऑयल की कीमत

आज बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 1.2% की गिरावट के साथ 88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स भी 1.15% की मंदी के साथ 82.63 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं.

वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.45% गिरकर 88.63 डॉलर पर आ गया है, जो 90 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बावजूद होर्मुज (Strait of Hormuz) से जहाजों की लगातार आवाजाही से सप्लाई रुकने का डर कम हुआ है, जिससे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. 

ये भी पढ़ें:

Plastic Currency: प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *