Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी… गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात

पके हुए चावल में पानी की मात्रा अधिक होती है. गर्मी और नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और चावल की गुणवत्ता खराब होने लगती है. कई बार चावल देखने और सूंघने से यह पता नहीं चलता लेकिन उनमें हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं. इस वजह से भी चावल को पकाने के बाद लंबे समय तक बाहर नहीं रखना चाहिए.

रोटी में चावल की तुलना में नमी कम होती है. इसलिए यह आमतौर पर थोड़ी अधिक देर तक सुरक्षित रह सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रोटी खराब नहीं होती. यदि रोटी को गर्म और नम वातावरण में लंबे समय तक रखा जाए, तो उस पर फफूंदी लग सकती है या उसमें भी बैक्टीरिया हो सकते हैं. इसलिए रोटी को भी सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.

पके हुए चावल के अलावा दूध और दूध से बनी चीजें, दही, पकी हुई दाल और सब्जियां, कटे हुए फलों में भी नमी ज्यादा होती है, इसलिए गर्मियों में यह जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए इन्हें लंबे समय तक के लिए स्टोर करना अच्छा नहीं होता.

यदि भोजन से खट्टी या अजीब बदबू आने लगे या फिर उसका रंग बदल जाए, स्वाद अजीब लगने लगे या उस पर फफूंदी दिखाई दे तो उसे बिल्कुल न खाएं. ऐसे भोजन को खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए ऐसा कुछ भी पता होने पर उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो आपकी तबीयत खराब हो सकती है.

पका हुआ भोजन 2 घंटे से ज्यादा कमरे के तापमान पर न रखें. बचा हुआ खाना ठंडा होने के बाद तुरंत फ्रिज में रख दें. दोबारा खाने से पहले भोजन को अच्छी तरह गर्म करें. खाने को हमेशा साफ और ढके हुए बर्तन में रखें. फ्रिज का तापमान सही बनाए रखें और बासी भोजन कई दिनों तक स्टोर न करें.

Published at : 16 Jul 2026 10:03 AM (IST)

फूड फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *