भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवाल (2 जून) को प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे. विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, और उनका आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर भक्ति में लीन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं.
विराट और अनुष्का दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है. दोनों हाथ जोड़े राधे-राधे बोल रहे हैं. विराट और अनुष्का ने वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. दोनों ने वहां काफी वक्त बिताया. विराट और अनुष्का दोनों प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं, और समय-समय पर उनके वृंदावन स्थित आश्रम जाते रहते हैं.
Virat Kohli And Anushka Sharma Arrived In Vrindavan To Meet Premanand Maharaj And Seek His Blessings After Winning IPL 2026. ❤️ pic.twitter.com/nsQ2mQcL1i
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) June 2, 2026
Virat Kohli and Anushka Sharma arrived in Vrindavan to meet Premanand Maharaj and seek his blessings after winning IPL 2026. ❤️ pic.twitter.com/ATmhMNSUas
— Mention Cricket (@MentionCricket) June 2, 2026
शिष्य के लुक में नजर आए विराट कोहली
विराट कोहली के हाथ में धार्मिक किताब है. माथे पर तिलक लगा हुआ है. उनकी सादगी देखने लायक है. वह एकदम प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य के रूप में नजर आ रहे हैं. विराट और अनुष्का ने धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए दर्शन और पूजन भी किया. बता दें कि आईपीएल की शुरुआत से पहले भी विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे. अब आईपीएल चैंपियन बनने के तुरंत बाद वह एक बार फिर अपने गुरू प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे.
विराट और अनुष्का के लुक की हो रही चर्चा
फैंस विराट और अनुष्का के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. सभी को दोनों का लुक काफी पसंद आ रहा है. विराट ने ब्राउन कलर का शॉर्ट कुर्ता और सफेद पैन्ट पहनी हुई है. वहीं अनुष्का शर्मा लाइट पिंक कलर के सूट में हैं. अनुष्का ने कुर्ती पहना है, जिस पर छोटे-छोटे प्रिंट दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ वह दुपट्टा भी ओढ़े हैं. दोनों ने माथे पर टीका लगाया हुआ है.
यह भी पढ़ें-