भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लेकिन ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच अभी बाकी है, जिस पर सभी कि नजरें टिकी हैं क्योंकि ये पाकिस्तान के साथ है. भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच हमेशा से रोमांचक रहता है, हालांकि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के क्रिकेट का स्तर काफी गिरा है और इस वजह से ये राइवलरी इतनी बड़ी नहीं रह गई.
महिला क्रिकेट में भी भारत हमेशा पाकिस्तान से बेहतर रहा है, जो आंकड़ों में साफ नजर आता है. महिला एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले जानिए हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं?
भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच की डिटेल
महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार, 5 सितंबर को है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा. टॉस 7:30 बजे होगा.
भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला हेड टू हेड आंकड़े
भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला टीम टी20 में 17 बार आमने-सामने हुई है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 14 बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है, जबकि सिर्फ 3 बार ही पाकिस्तान भारत को हरा पाई है.
महिला टी20 क्रिकेट में आखिरी बार पाकिस्तान ने 2022 में भारत को हराया था. इसके बाद दोनों के बीच 4 बार भिड़ंत हुई, चारों बार टीम इंडिया ने बाजी मारी.
यह भी पढ़ें- युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई ‘उठक-बैठक’, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
- कुल मैच: 17
- भारत ने जीते: 14
- पाकिस्तान ने जीते: 3
कहां होगा लाइव प्रसारण
एशिया कप में भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच 5 सितंबर को रात 8 बजे से शुरू होगा. भारत में मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर होगी.
यह भी पढ़ें- भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख