ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की Unseen फोटो

3f5900bb2f4623de2e8ce7e384f1474d17885258890251400 original


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें परिवार और फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं. आज यानी 4 सितंबर को ऋषि कपूर की 74वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है. नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. 

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर पर लुटाया प्यार
नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबेक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए पोज देते दिख रहे हैं. ऋषि कपूर ने ब्लू कलर की विंटर जैकेट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ग्रीन-ब्लैक चेकर्ड मफलर और ब्लू जींस कैरी की है. वहीं, नीतू कपूर व्हाइट टॉप और पैंट के ऊपर लंबे ब्लैक कार्डिगन में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक क्रॉसबॉडी स्लिंग बैग के साथ कंप्लीट किया है. 

ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की Unseen फोटो

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बंपर ओपनिंग तय! सुबह 11 बजे तक हुई 3 करोड़ के पार

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी किया पिता ऋषि कपूर को याद
नीतू कपूर ने इस अनदेखी तस्वीर के साथ कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा है. उन्होंने सिर्फ पिंक-रेड हार्ट और फूल वाला इमोजी शेयर किया है. वहीं, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता को याद किया है. रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो नीतू-ऋषि के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो पापा. आज सितारे आपके लिए थोड़े और चमकेंगे. मुझे हर दिन आपकी याद आती है.’ 

ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की Unseen फोटो

2020 में अलविदा कह गए ऋषि कपूर
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान एक-दूसरे के करीब आए. साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली. इस कपल के दो बच्चे हैं, एक्टर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी. बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड के साथ-साथ उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था.

ये भी पढ़ें:-TV Serial Spoilers: अनुपमा का होम लोन हुआ रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *