FIFA World Cup Closing Ceremony: खेल जगत का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी फीफा वर्ल्ड 2026 (FIFA World Cup 2026) अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जिसका पहला सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस के बीच खेला गया. मुकाबले में स्पेन ने 2-0 से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनाई. दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनेगी.
फाइनल मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला लोकल टाइम के अनुसार 19 जुलाई को होगा, जबकि भारतीय समय के अनुसार मैच 20 जुलाई से शुरू होगा. मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जसमें Tom Cruise से लेकर IShowSpeed तक कई ग्लोबल स्टार परफॉर्म करेंगे. लोकल टाइम के अनुसार सेरेमनी की शुरुआत 13:30 बजे से होगी. इसके 90 मिनट बाद मुकाबला शुरू होगा.
फीफा ने अधाकारिक जानकारी शेयर करते हुए बताया कि टॉम क्रूज, लौरा पौसिनी, निकोल शेरजिंगर, रॉबी विलियम्स, आईशोस्पीड और कई स्टार इस सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे.
जेनिफर हडसन गाएंगी अमेरिका का राष्ट्रगान
एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीतने वाली जेनिफर हडसन FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी. वहीं टॉम क्रूज खास उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टूर्नामेंट
इस बार का फीफा वर्ल्ड कप 48 टीमों के साथ खेला गया था, जिसे तीन देशों ने मिलकर होस्ट किया था. इन देशों में मैक्सिको, कनाडा और अमिरेका शामिल है. यह पहला मौका था कि जब फीफा विश्व कप में 48 टीमों ने हिस्सा लिया और तीन देशों ने मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी की. तीनों देशों के 16 शहरों में मैच खेले गए.
गौर करने वाली बात यह रही है कि तीनों ही मेजबान देशों की टीमें सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकीं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में स्पेन की भिड़ंत इंग्लैंड और अर्जेंटीना में से किस टीम के साथ होती है. दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है.
यह भी पढ़ें: 14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, ‘सुपर सीरीज’; ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बनाया मास्टर प्लान