RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?

54514d0f273494796bbe846be5669e1117843681073461241 original


Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश का सबसे बड़ा बैंकिंग संस्थान है, जिसे बैंकों का बैंक के नाम से भी जाना जाता है. देश में जब भी नए नोटों की छपाई, मौद्रिक नीति तैयार करने, बैंकों की निगरानी करने और बैंकों से जुड़े बड़े लेने की बात आती है, तो RBI की भूमिका सबसे अहम होती है. दरअसल RBI के गवर्नर के हाथों में इन सभी कामों की कमान होती है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि RBI हेड को गवर्नर क्यों कहा जाता है, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

RBI हेड को गवर्नर क्यों कहा जाता है?

RBI सिर्फ एक संस्था या व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह देश की पूरी बैंकिंग व्यवस्था का नियामक (रेगुलेटर) है. RBI देश के सभी बैंकों के लिए नियम बनाता है, ब्याज दरों से जुड़े फैसले लेता हैं. इसके साथ ही यह रुपये की स्थिरता बनाए रखने का काम करता है. यही वजह है कि इसके सर्वोच्च अधिकारी को ‘गवर्नर’ कहा जाता है.

वहीं ‘चेयरमैन’ शब्द को आमतौर पर किसी कंपनी या बोर्ड के हेड के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जबकि RBI गवर्नर का दायरा इससे कहीं ज्यादा बड़ा होता है. यही वजह है कि उनके पद को गवर्नर का नाम दिया जाता है. 

Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना

कितनी होती है RBI गवर्नर की सैलरी?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर का हर महीने करीब 2.50 लाख रुपये बेसिक सैलरी मिलती है. इसके अलावा महंगाई भत्ते और अन्य भत्ते जोड़ने के बाद उनकी कुल मासिक सैलरी करीब 2.80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

गवर्नर को मिलती हैं ये खास सुविधाएं

  • रहने के लिए सरकारी आवास
  • आधिकारिक गाड़ी 
  • ड्राइवर
  • मेडिकल सुविधाएं
  • मंहगाई भत्ता
  • ग्रेड अलाउंस
  • जरूरी सरकारी सुविधाएं

कौन हैं मौजूदा RBI गवर्नर?

वर्तमान में संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर हैं. वह 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. संजय मल्होत्रा RBI गवर्नर बनने से पहले वह केंद्र सरकार में राजस्व सचिव के पद पर अपनी सवाएं दे चुके हैं. उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में भारत सरकार और राजस्थान सरकार में कई तरह की जिम्मेदारियां संभाली हैं. फिलहाल वह RBI गवर्नर के तौर पर देश की बैंकिंग व्यवस्था और आर्थिक नीतियों से जुड़े यहां फैसले ले रहे हैं.

EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *