Leftover Rice Recipe : रात के बचे हुए चावल से बनाएं 5 नई डिश, खाना भी नहीं होगा बर्बाद

अगर सुबह आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो बचे हुए चावल से वेज फ्राइड राइस सबसे आसान ऑप्शन है. इसके लिए एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और मटर जैसी सब्जियों को हल्का भून लें, अब इसमें बचे हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. टेस्ट के लिए थोड़ा सोया सॉस, काली मिर्च या अपनी पसंद के मसाले मिला सकते हैं. यह डिश कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. इसमें सब्जियों के साथ फाइबर, विटामिन और चावल से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन मिलता है. बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक बढ़िया ऑप्शन है.

अगर रोज बेसन या सूजी का चीला खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार चावल का चीला बनाकर देखें. इसके लिए बचे हुए चावल को मिक्सर में पीस लें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब तवे पर थोड़ा तेल लगाकर इस घोल को चीले की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम यह चीला बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.

अगर बच्चे रोज एक जैसा नाश्ता देखकर खाने में आनाकानी करते हैं, तो चावल के पॉप्स उनके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इसके लिए बचे हुए चावल में उबली हुई सब्जियां, थोड़ा चीज, नमक और मसाले मिलाएं. इस मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. इसके बाद इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई या एयर फ्राई करें.  इन्हें केचप के साथ सर्व किया जा सकता है.

बचे हुए चावल से टेस्टी खीर भी बनाई जा सकती है. इसके लिए चावल को दूध में धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं फिर इसमें टेस्ट के अनुसार इलायची, थोड़ी चीनी या गुड़ मिलाएं. आखिर में ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सर्व करें. यह मीठी डिश खाने में टेस्टी होती है और दूध से कैल्शियम, चावल से एनर्जी साथ ही ड्राई फ्रूट्स से कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं.

अगर सुबह कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो बचे हुए चावल से पकोड़े भी बनाए जा सकते हैं. इसके लिए चावल में उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च और अपनी पसंद के मसाले मिलाएं. इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकोड़े तैयार करें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें. चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ ये पकोड़े नाश्ते का टेस्ट दोगुना कर देते हैं. इन्हें बनाने में ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती है.

बचे हुए चावल का दोबारा इस्तेमाल तभी सुरक्षित माना जाता है, जब उन्हें सही तरीके से स्टोर किया गया हो. चावल पकने के बाद उन्हें लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें. साथ ही पकने के एक से दो घंटे के अंदर उन्हें ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. फ्रिज में रखे चावल का सेवन 24 से 48 घंटे के अंदर कर लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. दोबारा खाने से पहले चावल को अच्छी तरह गर्म करें, जिससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया का खतरा कम हो सके. एक ही चावल को बार-बार गर्म करके खाने से बचें.

Published at : 18 Jul 2026 10:15 AM (IST)

फूड फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *