दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने ट्राई सीरीज में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली. अफ्रीकी बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 101 रन स्कोर किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.57 का रहा. इसके साथ प्रेटोरियस किसी फुल मेंबर टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 20 साल और 161 दिन की उम्र में शतक जड़ा.
इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 20 साल और 337 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था. अब अफ्रीकी बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड उनसे छीन लिया है. गौर करने वाली बात यह है कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी प्रेटोरियस से यह रिकॉर्ड छीन सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह रिकॉर्ड कब टूटता है.
बताते चलें कि 01 सितंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सीरीज के पिछले मैच में प्रेटोरियस ने 94 रनों की पारी खेली थी. वहां 6 रनों से चूक गए थे, लेकिन इस बार नामीबिया के खिलाफ उन्होंने ट्रिपल डिटिज का आंकड़ा छूने में कोई गलती नहीं की. यह फॉर्मेट में उनका पहला शतक था.
A Magnificent Century! 💯
What a knock! Lhuan-dré Pretorius brings up his maiden T20I century as #TheProteas continue to pile on the runs! 🇿🇦🏏
After falling just six runs short earlier this week, there was no denying him this time around! 👏
A milestone moment for our rising… pic.twitter.com/fMydjQAqeT
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 4, 2026
पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी
प्रेटोरियस के साथ ओपनिंग पर उतरे कॉनर एस्टरहुइजेन ने 40 गेंदों में 220 के स्ट्राइक रेट से 88 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 156 (69 गेंद) रनों की साझेदारी की.
अफ्रीका ने बोर्ड पर लगाया बड़ा टोटल
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बना दिए. अच्छी शुरुआत के चलते टीम इस टोटल तक पहुंच सकी. पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि इसके बाद टीम के बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे. डेवाल्ड ब्रेविस तो सिर्फ 03 रन पर ही पवेलियन लौट गए. इस दौरान नामीबिया के लिए जान बाल्ट ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी