‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर, ‘आवारापन 2’ समेत तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड

134373cb127971ea612cd943e6c7158817885260655781403 original


पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म की सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. गुड्डू पंडित से लेकर कालीन भैया तक इसके सभी किरदार एक बार फिर से स्क्रीन पर आते ही गर्दा उड़ा दिए हैं. फिल्म में नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है, जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ऐसे में फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू का फायदा बॉक्स ऑफिस पर भी मिलता दिख रहा है. चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई और रिकॉर्ड्स के बारे में…

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-1

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. मूवी ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसने पहले दिन 2026 की बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है.

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओपनिंग डे पर रात 10.30 बजे तक 24.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.7% दर्ज की गई है. 
– इसने हिंदी में 24.60 करोड़ और तेलुगु में 15 लाख का बिजनेस किया.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेसी
डे- 1 24.75 करोड़ (रात 10.30 बजे) 36.7%
टोटल कलेक्शन 24.75 करोड़  

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार का दावा- ‘टशन’ की शूटिंग के समय करीना के कमरे से निकलते पकड़े गए थे सैफ

7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ बनी 2026 की तीसरी टॉप ओपनर

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2026 में ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करने वाली बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसने ‘धमाल 4’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी 7 फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिसे इसने पछाड़ दिया है. इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’- 19.4 करोड़, ‘भूत बंगला’- 18.31 करोड़, ‘धमाल 4’- 15.5 करोड़, ‘कॉकटेल 2’- 14.1 करोड़, अल्फा- 9.25 करोड़, ओ रोमियो- 9.01 करोड़ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’- 8.65 करोड़ को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ही ये 2026 की तीसरी टॉप ओपनर फिल्म बन चुकी है. देखिए बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्में…

1. धुरंधर 2- 140 करोड़
2. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
3. मिर्जापुर द मूवी- 24.75 करोड़
4. आवारापन 2- 23.4 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़ 
6. भूत बंगला- 18.31 करोड़
7. धमाल 4- 15.5 करोड़
8. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
9. अल्फा- 9.25 करोड़
10. ओ रोमियो- 9.01 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘हाइजीन मेंटेन करना नहीं तो…’, सलमान खान ने मुंबई कैफे को दी चेतावनी

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ की फिल्म है, जिसमें वही किरदार देखने के लिए मिलते हैं. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें जितेंद्र भी अहम रोल में हैं. वहीं, रवि किशन जैसे कलाकारों की नई एंट्री भी हुई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *