शाहरुख की फिल्म से बाहर हो गया था ये सुपरहिट गाना, अभिषेक की मूवी में मचाया था धमाल

38507a1d1e028f73fd02b5979a43698b17886089930361064 original


बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ को लेक एक बड़ा खुलासा किया है. फराह ने बताया कि इस फिल्म से एक ऐसा गाना बाहर हो गया था जो सुपरहिट निकला था. इसे बाद में अभिषेक बच्चन की एक फिल्म में लिया गया था और ये आते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा था.

‘ओम शांति ओम’ में इस्तेमाल होना थामसकली

फराह खान ने अपने एक नए व्लॉग में खुलासा किया कि ‘मसकली’ सॉन्ग पहले उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म ओम शांति ओम में लिया जाना था. साल 2007 की इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई थी. ये दीपिका की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी.

शाहरुख की फिल्म से बाहर हो गया था ये सुपरहिट गाना, अभिषेक की मूवी में मचाया था धमाल

ये भी पढ़ें: ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू

हाल ही में फराह खान अपने लेटेस्ट व्लॉग में सिंगर विशाल ददलानी के फार्म हाउस पर गई थीं. इस दौरान बातचीत में डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने फिल्म के म्यूजिक के लिए ए आर रहमान से संपर्क किया था और उन्होंने फिल्म के लिए पहला गाना मसककली तैयार किया था. रहना ने इसकी धुन बनाई थी. फरहा ने कहा, ‘मुझे वो गाना और शब्द काफी पसंद हैं. हालांकि मैं ये नहीं जानती थी कि मुझे ये गाना कहां इस्तेमाल करना था.’ इसके चलते ये गाना फिल्म में नहीं लिया जा सका. 

शाहरुख की फिल्म से बाहर हो गया था ये सुपरहिट गाना, अभिषेक की मूवी में मचाया था धमाल

अभिषेक बच्चन की ‘दिल्ली 6’ में हुआ इस्तेमाल

ए आर रहमान ने आगे जाकर इस गाने का इस्तेमाल फिल्म दिल्ली 6 में किया था. ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी जिसमें अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर अहम किरदारों में थे. इस गाने को मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी थी. जबकि गाने को लिखा था प्रसून जोशी ने. ये गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है.

शाहरुख की फिल्म से बाहर हो गया था ये सुपरहिट गाना, अभिषेक की मूवी में मचाया था धमाल

यूट्यूब पर एक्टिव हैं फराह खान

फराह खान ने कई गानों के लिए बतौर कोरियोग्राफर काम किया है. वहीं वो ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं. फिलहाल फराह खान अपने यूट्यूब चैनल से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. अक्सर ही वो किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर पर जाती रहती हैं और उनके व्लॉग यूट्यूब पर अपलोड करती हैं.

ये भी पढ़ें: फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *