कृति सेनन से हर्षवर्धन राणे तक, टीचर्स डे पर सितारों ने अपने गुरु को किया याद

1d1e59f80fdc6d9e240ba1ae8be1390d17886101511991296 original


आज, 5 सितंबर को देशभर में टीचर्स डे मनाया जा रहा है और इस मौके पर हर कोई अपने टीचर्स को याद कर रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने गुरुओं को नहीं भूले और सोशल मीडिया पर उनके लिए खास पोस्ट शेयर किए. किसी ने अपने गुरु को अपना रोल मॉडल बताया, तो किसी ने उनके लिए दिल की बात लिखी.

हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया पोस्ट
एक्टर हर्षवर्धन राणे ने टीचर्स डे पर उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान और इतने मुकाम तक पहुंचाने में मदद की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो कई फोटो शेयर की हैं, पहली तस्वीर में वो एक्टर-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के साथ हैं. वहीं, एक और तस्वीर में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि तीसरी फोटो में हर्षवर्धन एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं.

तस्वीर शेयर कर एक्टर ने लिखा, ‘मेरे टीचर्स मेरे गॉडफादर के लिए. टीचर्स डे की शुभकामनाएं. मैं उनसे सीख रहा हूं बस काम करते रहना.’

ये भी पढ़ेंः मोहनलाल अब ‘ऑपरेशन गंगा’ से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म

कृति सेनन ने मां संग शेयर की फोटो
टीचर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी मां संग एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने लिखा, ‘मेरी लाइफ की फेवरेट टीचर.’ 

कृति सेनन से हर्षवर्धन राणे तक, टीचर्स डे पर सितारों ने अपने गुरु को किया याद

राजा मुराद ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया अपना गुरू
राजा मुराद ने टीचर्स डे के मौके पर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक खास फोटो शेयर की और उन्हें अपना गुरु बताते हुए दिल की बात लिखी. उन्होंने एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे दोस्त और इंस्पिरेशन शत्रु सर को हैप्पी टीचर्स डे . वो  पुणे के FTII में मेरे सीनियर रहे हैं. मैंने हमेशा उन्हें अपना टीचर माना है. मैंने उनसे एक कॉन्फिडेंट एक्टर, बेबाक राजनेता और एक अच्छे इंसान के तौर पर बहुत कुछ सीखा है. वो कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे, दोनों ही जगह एक बड़े कद के इंसान हैं.

उन्होंने आगे लिखा, ‘उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है और वो अपनी बातों से किसी को भी हंसा सकते हैं. वो इकलौते ऐसे हिंदी फिल्म एक्टर हैं, जिनकी नकल और जिन्हें फॉलो कई साउथ इंडियन सितारों ने किया है. शत्रु सर को स्वस्थ और लंबी जिंदगी की शुभकामनाएं.’

साकेत साहनी ने एकता कपूर संग शेयर की फोटो
फिल्म प्रोड्यूसर साकेत साहनी ने एकता कपूर को अपना गुरु कहा. उन्होंने टीचर्स डे पर एकता कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा, ‘आपकी  समझदारी और मुझ पर भरोसे के लिए धन्यवाद. आपके बिना मैं आज जहां हूं, वहां नहीं पहुंच पाता. हैप्पी टीचर्स डे.’ 

ये भी पढ़ेंः ‘हनुमान अंश’ आई पसंद? तो ओटीटी पर देख डालें भक्ति से भरी ये 5 फिल्में





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *