‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के बाद एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में भी फैंस का दिल जीत लिया. 4 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके काम को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने सीरीज से लेकर फिल्म तक को लेकर ANI को दिए इंटरव्यू में बात की है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वेब सीरीज में उनके इंटीमेट सीन किस तरह से शूट होते थे?
रसिका कैसे करती थीं इंटीमट सीन की शूटिंग?
रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर वेब सीरीज के पहले सीजन की शूटिंग को याद किया. तीन सीजन वाली इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में आया था. सीरीज और फिल्म में बीना त्रिपाठी के किरदार से महफिल लूटने वाली बीना ने बताया कि उस वक्त इंटीमेट सीन के लिए कोऑर्डिनेटर नहीं होते थे, जबकि आज ये कॉन्सेप्ट है.

उन्होंने कहा, ‘मिर्जापुर के पहले सीजन के वक्त ‘इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर’ जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं हुआ करता था. हमारे यहां ये तब तक नहीं आया था, लेकिन मेरा मानना है कि वेस्ट में ये कॉन्सेप्ट पहले से ही था. हालांकि हमारे डायरेक्टर और यूनिट ने काफी मदद की और हम इसे लेकर खुशकिस्मत रहे. उन्होंने ये डिसाइड किया कि उस वक्त कौन इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका में नजर आएगा. मुझसे इंटीमट सीन को लेकर डायरेक्टर ने पहले ही बात कर ली थी जिससे कि मुझे कोई प्रॉब्लम न फेस करना पड़े.’
ये भी पढ़ें: ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू
इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर्स बहुत जरूरी है
रसिका ने आगे कहा कि इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर्स बहुत जरूरी है. वो कहती हैं, ‘जब इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर्स नहीं होते थे ये काम करना किसी ना किसी की जिम्मेदारी हुआ करती थी, लेकिन कोई ये नहीं जानता था कि ये जिम्मेदारी है किसकी. लेकिन, अब कोऑर्डिनेटर्स होते हैं तो हमें पहले से ही पता होता है कि ये काम कौन देख रहा है. ऐसे सीन में जिन व्यक्ति की जरूरत होती है वो ही सेट पर होते हैं और बाकी वहां नहीं होते हैं. अब सब कुछ काफी अच्छे से और बेहतर तरीके से कोऑर्डिनेटेड होता है.’

एक्ट्रेस ने कहा कि ‘इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर’ उतना ही इंटीमट सीन में जरूरी होता है जितना कि किसी एक्शन सीक्वेंस में फाइटर मास्टर और किसी डांस सीक्वेंस में कोरियोग्राफर. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ऐसे सीन होने पर अब हम पहले उनकी वर्कशॉप करते हैं और अच्छे से समझ लेते हैं कि क्या, कैसे करना है और क्या नहीं करना है.
ये भी पढ़ें: फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल
40 साल बड़े कुलभूषण खरबंदा संग चर्चा में रहे इंटीमेट सीन
सीरीज और फिल्म में रसिका ने कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी और कुलभूषण खरबंदा की बहू का किरदार निभाया है. एक्ट्रेस के 40 साल बड़े कुलभूषण खरबंदा के साथ इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहे हैं