Video: दही हांडी प्रोग्राम में भड़के संजय दत्त, भीड़ ने घेरा तो धक्का मारकर निकले एक्टर

216b475263904e3ce64be5192632a6f417886131948061064 original


देश-दुनिया में धूम धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को सेलिब्रेट किया और फैंस को शुभकामनाएं दीं. वहीं इस मौके पर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने एक दही हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. हालांकि उन्हें कार्यक्रम में भीड़ और पैपराजी ने घेर लिया था जिस पर एक्टर भड़क गए और जैसे-तैसे भीड़ से बचकर बाहर निकल पाए. इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिनमें संजय दत्त के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है.

दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए संजय दत्त

संजय दत्त ने हाल ही में मुंबई के घाटकोपर में हुए एक विशाल दही हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्टर काले रंग के कुर्ते में नजर आए और उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखे थे. दही हांडी कार्यक्रम में संजय दत्त के दीदार के लिए फैंस बेताब नजर आए. फैंस ने उन्हें घेर लिया था और पैप्स भी संजय के बिल्कुल करीब आ गए थे.

ये भी पढ़ें: फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल

भीड़ ने घेरा तो धक्का मारकर निकले एक्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजय दत्त फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ से घिरे हुए हैं. उनके लिए यहां ठीक से चलकर निकलना मुश्किल हो रहा था. एक तरफ थे मीडियाकर्मी और दूसरी तरफ थे फैंस. फैंस और मीडिया दोनों ही उन्हें अपने कैमरों में कैद कर रहे थे. हालांकि इन सबके बीच संजय कंफर्टेबल नजर नहीं आए. उन्होंने गुस्सा दिखाया और फिर अपने हाथ से लोगों को इधर-उधर करके वो निकल गए.

संजय दत्त वर्कफ्रंट

संजय दत्त पिछली बार आरएसएस पर बेस्ड फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में दिखाई दिए थे. हालांकि मई 2026 में रिलीज हुई ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिलहाल एक्टर के पास ‘बाप’ और ‘खलनायक रिटर्न्स’ जैसी फिल्में हैं. खलनायक रिटर्न्स उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी खलनायक (1993) का सीक्वल है.

गोविंदा सहित ये सेलेब्स भी पहुंचे

इस दही हांडी कार्यक्रम में बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा ने भी हिस्सा लिया था. उनके अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख जैसे स्टार्स ने भी इस इवेंट में शिरकत की. 

ये भी पढ़ें: ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *