ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट

83748a210de59ad1039b6b99148ea92f17885840030751473 original


आजकल घर बैठे Grocery मंगाना लोगों के लिए बेहद आसान हो गया है. आटा, दाल और तेल से लेकर दूध, बिस्किट तक सभी चीजें कुछ ही मिनटों में घर आ जाती हैं. लेकिन अक्सर ऑनलाइन खरीदारी में लोगों को एक समस्या होती है कि उन्हें सामान खरीदने से पहले यह पता नहीं चलता कि उसकी Best Before या Use By Date क्या है.

ऐसे में सरकार ने ऑनलाइन Grocery और Quick Commerce प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले खाद्य उत्पादों की तारीख से जुड़ी जानकारी ग्राहकों को आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है. इसका उदेश्य ग्राहकों को सामान ऑर्डर करने से पहले ही उसकी इस्तेमाल की अवधि के बारे में बताना है.

अब तक क्या हो रहा था?

दुकान से सामान खरीदते समय ग्राहक पैकेट उठाकर उसकी तारीख देख सकता है. अगर किसी बिस्किट, दूध या दूसरे पैकेज्ड फूड की Best Before Date बहुत करीब है तो वह दूसरा पैकेट चुन लेता है. लेकिन ऑनलाइन खरीदारी में ग्राहक के पास ऐसा विकल्प नहीं होता. स्क्रीन पर प्रोडक्ट की फोटो और दूसरी अन्य जानकारी दिखाई देती है, लेकिन कई मामलों में पैकेट पर छपी जरूरी तारीख साफतौर पर उपलब्ध नहीं होती. यही वजह है कि ग्राहक को कई बार सामान घर पहुंचने के बाद ही पता चलता है कि उसकी Best Before Date काफी नजदीक है.

सरकार क्यों कर रही है यह बदलाव?

हाल ही में इस मुद्दे को लेकर उपभोक्ता संगठन LocalCircles ने एक सर्वे किया था. सर्वे में बड़ी संख्या में ऑनलाइन Grocery खरीदने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट की Best Before Date पहले से दिखाई नहीं देती. रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में आठ बड़े ऑनलाइन Grocery प्लेटफॉर्म की जांच की गई थी. इनमें से पांच प्लेटफॉर्म पर Best Before Date से जुड़ी जानकारी को लेकर कमी पाई गई. FSSAI के नियमों में ऑनलाइन बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों के लिए कम से कम 30 प्रतिशत Shelf Life या 45 दिन की बची अवधि बताने का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की इन मंडियों में कौड़ी के भाव बिकता है प्याज!

Best Before और Use By में क्या अंतर होता है?

ग्राहकों के लिए इन दोनों शब्दों को समझना भी जरूरी है. Best Before आमतौर पर उस समय को बताता है जब तक किसी उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रहने की उम्मीद होती है. वहीं Use By/Expiry तारीख उत्पाद की निर्धारित उपयोग अवधि से जुड़ी होती है. इसलिए ऑनलाइन खरीदारी करते समय सिर्फ प्रोडक्ट का नाम, कीमत या डिस्काउंट देखना काफी नहीं है. तारीख और Shelf Life की जानकारी देखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: Everest हींग की ब्रिक्री पर तुरंत रोक, FSSAI की जांच में सैंपल फेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *