गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

1db6d00358d01769f246aaa16977858a17886002941781064 original


बॉलीवुड के 100 साल से ज्यादा के इतिहास में एक से बढ़कर एक डायरेक्टर हुए हैं. कुछ डायरेक्टर ऐसे रहे हैं जिन्होंने पहले बतौर एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था. हालांकि जब उन्हें अभिनय में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने फिल्ममेकिंग को अपनाया और बॉक्स ऑफिस पर कई दफा सफलता का स्वाद चखा. आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे राकेश रोशन की जर्नी भी ऐसी ही रही है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर फ़िल्ममेकर राकेस रोशन ने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया था. पिता के निधन के बाद राकेश ने कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था. कभी वो सिर्फ महीने के 200 रुपये कमाते थे. जबकि आज उनके पास करोड़ों की दौलत है. आइए आज उनके जन्मिदन पर जानते हैं उनकी कुछ दिलचस्प और खास बातों के बारे में.

गैराज में हुआ था जन्म

राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई में हुआ था. शुरू से ही राकेश का फिल्मी दुनिया से नाता रहा है, क्योंकि उनकी मां इरा मोइत्रा बंगाली सिंगर थीं. जबकि राकेश के पिता रोशनलाल नागरथ मशहूर संगीतकार थे. मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने बताया था कि उनके पिता दिल्ली से मुंबई आए थे और शुरुआत में वो म्यूजिक डायरेक्टर हुस्नलाल भगतराम के गैराज में रहा करते थे. गैराज में ही राकेश का जन्म हुआ था.

गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

ये भी पढ़ें: फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल

16-17 साल की उम्र में बने असिस्टेंट डायरेक्टर

राकेश ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल पर बताया था कि जब वो महज 16-171 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. ऐसे में घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए राकेश ने कम उम्र में ही काम शुरू कर दिया था. राकेश ने शुरुआत में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. उन्हें फिल्ममेकिंग का नॉलेज था इसके चलते वो एक्टिंग में फ्लॉप होने के बाद बतौर डायरेक्टर काफी सफल हुए थे.

सिर्फ 200 रुपये कमाते थे राकेश रोशन, दोस्तों से लेते थे उधार

स्ट्रगल के दिनों में राकेश रोशन अपने दोस्तों से उधार पैसे लिया करते थे. ये खुलासा वो खुद नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री रोशंस में कर चुके हैं. वहीं उन्होंने ये भी बताया है कि जब उनके पास पिंकी रोशन (राकेश की पत्नी) का रिश्ता आया था तो उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ 200 रुपये कमाता हूं. राकेश ने ये इसलिए कहा था क्योंकि पिंकी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती थीं. वो मशहूर फिल्म निर्देशक जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं.

गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

बता दें कि राकेश और पिंकी की शादी साल 1970 में हुई थी, उस वक्त राकेश की उम्र 21 साल थी. शादी के बाद कपल ने एक बेटे राकेश रोशन और एक बेटी सुनैना रोशन का वेलकम किया था. 

एक्टिंग में फ्लॉप निकले राकेश

राकेश रोशन ने बतौर एक्टर कई फिल्मों में काम किया. हालांकि वो लीड हीरो के रूप में फ्लॉप रहे तो बाद में उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने लगे, लेकिन इसके बावजूद उनका अभिनय करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. एक्टर के रूप में उनकी चर्चित फिल्में ‘आंख मिचौली’, ‘खूबसूरत’, ‘खेल खेल में’, ‘बुलेट’, ‘नीयत’ और ‘कामचोर’ आदि रही हैं.

गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

डायरेक्टर बनकर मिली बड़ी पहचान

80 के दशक में पहले प्रोड्यूसर और फिर बतौर डायरेक्टर राकेश रोशन ने अपना करियर शुरू किया था. डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘खुदगर्ज’ थी. साल 1987 में आई इस फिल्म के लिए राकेश ने अपना घर और कार तक गिरवी रख दिया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट निकली और राकेश ने राहत की सांस ली.

राकेश की आगे जाकर ‘खून भरी मांग’, ‘किशन कन्हैया’ और ‘किंग अंकल’ जैसी फिल्में भी सफल रहीं. हालांकि उन्हें ब्लॉकबस्टर सफलता 1995 की फिल्म ‘करण अर्जुन’ ने दिलाई थी. इसने उनके लिए सब कुछ बदल कर रख दिया था. 31 साल पुरानी इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था.

बेटे ऋतिक को किया लॉन्च, ब्लॉकबस्टर निकली फिल्म

राकेश ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से लॉन्च किया था. ये फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली थी और ऋतिक रातोंरात स्टार बन गए थे. राकेश ने इसके बाद ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ सीरीज की फिल्मों से भी बतौर डायरेक्टर पहचान बनाई थी. 

गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं राकेश पर गोलियां

‘कहो ना प्यार है’ की सफलता के बाद अंडरवर्ल्ड ने राकेश से फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था. हालांकि राकेश इसके लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद 14 जनवरी 2000 को एक्टर पर अंडरवर्ल्ड ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित उनके ऑफिस के बाहर हमला करवाया था. उन्हें दो शूटर्स ने गोली मारी थी. एक गोली उनकी छाती से छूकर निकल गई थी और एक उनके बाएं हाथ पर लगी थी. 

गैराज में पैदा हुए थे राकेश रोशन, उधार मांगकर करते थे गुजारा, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं इन पर गोलियां

ये भी पढ़ें: ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *