मां बनने के बाद बिपाशा बसु को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग, बोलीं- पैपराजी ने अजीब फोटोज ली

cd18e50cbf66c879b93e8441ef98f27e1788666379560587 original


बॉलीवुड की फिटेस्ट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक रहीं बिपाशा बसु भी कई बार ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं. बिपाशा लंबे समय से महिलाओं के हेल्थ और फिटनेस को लेकर सजग रही हैं. इसे प्रमोट भी करती रही हैं. लेकिन बिपाशा बसु खुद भी कई बार अपने बॉडी शेप और बॉडी कलर को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं. बिपाशा का कहना है कि नवंबर 2022 में मां बनने के बाद उन्हें ट्रोलिंग फेस करनी पड़ी थी. 

ट्रोलिंग पर बिपाशा ने किया रिएक्ट

हाल में ही Elle India के कवर पर फीचर होने के दौरान बिपाशा ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की. बिपाशा बसु ने कहा, ‘आज भी महिलाओं की बॉडीज को लेकर बातचीत काफी अजीब तरीके से होती है. जब आप बच्चे को जन्म देते हैं तो लोग यही उम्मीद लगाते है कि आप फिर शेप में आ जाएं जैसा की आप अपने ट्ववंटीज में थे जबकि आपकी उम्र 40 की होती है. और अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपको ट्रोल किया जाता है.’

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाका, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश

आगे बिपाशा ने कहा, ‘मैंने बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेली है. इंसेंसिटिव पैपराज ने कई अजीब-अजीब तरह से फोटो ली. यहां महिलाओं पर पड़ने वाले प्रेशर की किसी को फिक्र नहीं होती. किसी को फर्क नहीं पड़ता कि एक महिला बेबी के लिए कितनी मेहनत करती है. लाइफस्टाइल से लेकर पर्सनल लाइफस्टाइल तक पर कितना प्रेशर होता है. किसी को फर्क नहीं पड़ता. सब चाहते हैं कि आप बाउंस बैक करें. मैं तो काफी कॉन्फिडेंस वाली महिला हूं, मुझे ये ट्रोलिंग नहीं तोड़ सकती. मैं जानती हूं कि मेरी जर्नी क्या रही है, बाहर का शोर-शराबा मेरे लिए मैटर नहीं करता. ‘

बिपाशा की लव स्टोरी की बात करें तो उन्होंने एक्टर करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की. दोनों की लव स्टोरी एलोन फिल्म के सेट पर 2015 में शुरू हुई थी. उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री धीरे-धीरे लव में बदल गई. शादी स पहल दोनों ने एक साल डेट किया था. दोनों ने 2016 अप्रैल में शादी कर ली. 12 नवंबर 2022 उन्हें बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है. 

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी, 30वें दिन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई

बता दें कि एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 2001 से फिल्म ‘अजनबी’ से डेब्यू किया था. वो इस फिल्म में नीता के रोल में थीं और उन्हें काफी पसंद किया गया. इसके बाद वो ‘राज’, ‘आंखें’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘चोर मचाए शोर’, ‘गुनाह’, ‘जिस्म’, ‘जमीन’, ‘फुटपाथ’, ‘रुद्राक्ष’, ‘रक्त’, ‘मदहोशी’, ‘चेहरा’, ‘नो एंट्री’, ‘शिखर’, ‘डरना जरूरी है’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अलग’, ‘ओमकारा’, ‘धूम 2’, ‘रेस’, ‘लम्हा’, ‘प्लेअर्स’ जैसी फिल्में की.

एक्ट्रेस को आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘वेलकम टू द न्यूयॉर्क’ में देखा गया. इस फिल्म में उनका कैमियो था. वहीं इससे पहले 2015 में वो ‘अलोन’ फिल्म में डबल रोल में दिखी थीं. इसके बाद उन्होंने ब्रेक लिया. उन्होंने अपना पूरा फोकस शादी और बेटी पर किया. बेटी देवी की परवरिश में बिपाशा ने पूरा समय दिया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *