अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं. एक समय दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों की शादी भी लगभग होने वाली थी. लेकिन फिर दोनों अगल हो गए. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते पर बात की है. इतना ही नहीं उन्होंने अक्षय कुमार के करियर को लेकर भी खुलासा किया.
शादी करने वाले थे अक्षय-शिल्पा
मिनट्स ऑफ मसाला से बातचीत में सुनील दर्शन ने कहा, ‘उस समय अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता भी काफी अच्छा चल रहा था और मुझे लगा था कि दोनों की शादी लगभग होने वाली है. लेकिन उनके बीच कुछ गलतफहमियां हो गईं और दोनों का रिश्ता टूट गया.’

उन्होंने उस दौर को भी याद किया, जब अक्षय कुमार को काम मिलने में काफी परेशानी हो रही थी और उनकी लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं. सुनील दर्शन ने 1999 में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की हिट फिल्म ‘जानवर’ का डायरेक्शन किया था. उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने अक्षय के लिए चल रहा खराब दौर खत्म किया और लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद ये उनकी पहली हिट फिल्म बनी.
ये भी पढ़ेंः ‘लस्ट स्टोरीज’ की रिलीज डेट हुई ऑफिशियली कंफर्म, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा प्रीमियर
सुनील दर्शन ने आगे कहा, ‘उनकी जिन फिल्मों की रिलीज रुकी हुई थी, जिनमें ‘हेरा फेरी’, ‘धड़कन’ जैसी फिल्में शामिल थीं, उनके प्रोड्यूसर्स ने भी फिल्मों को रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी. अगले 25 साल तक उनका करियर लगातार ऊपर जाता रहा और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैंने उनके साथ 7 फिल्में की हैं.’
दर्शन ने आगे बताया, ”जानवर’ की रिलीज के बाद एक बार अक्षय ने मार्केट में ये अफवाह सुनी कि मैं अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को साइन कर रहा हूं. वो मेरे पास आए और पूछा कि क्या उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत किया है. मैंने उन्हें बताया कि मैं ऋतिक के घर जरूर गया था, लेकिन मैंने उन्हें साइन नहीं किया है. ये सिर्फ गलतफहमी की वजह से हुआ था. इसके बाद उन्होंने मुझसे वादा लिया कि मैं उनके साथ 100 फिल्में बनाऊंगा. मैंने कहा, ‘बहुत बढ़िया.”
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इसमें बोमन ईरानी, शारिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ेंः ‘कल्चर समय के साथ बदलता है’, स्वरा भास्कर के ‘पद्मावत’ विवाद पर बोलीं श्रेया पिलगांवकर