टीचर्स डे पर हर्षवर्धन राणे ने गॉडफादर्स को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें

d0e4d25237e4ff162a469816ac41e7f317886012242231480 original


अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान और इतने मुकाम तक पहुंचाने में मदद की. उन्होंने अपने गॉडफादर्स संग अपनी खास तस्वीर भी इंस्टा पर शेयर की है. 

हर्षवर्धन राणे टीचर्स डे पर अपने गॉडफादर्स को किया याद
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन रिश्तों की झलक दिखाई जो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के दौरान बनाए हैं. पहली तस्वीर में अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक्टर-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के साथ हैं. दोनों एक तस्वीर में एक गर्मजोशी भरा पल शेयर करते दिख रहे हैं. एक और तस्वीर में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि तीसरी फोटो में हर्षवर्धन एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं.

तस्वीर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, “मेरे टीचर्स मेरे गॉडफादर के लिए। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.” इसके बाद उन्होंने एक और लाइन लिखी, “मैं उनसे सीख रहा हूं बस काम करते रहना.”

 

 

जॉन अब्राहम से खास रिश्ता

अभिनेता हर्षवर्धन राणे जॉन अब्राहम को अपना मेंटर मानते हैं. बताया जाता है कि हर्षवर्धन राणे की जॉन से पहली मुलाकात 2004 में हुई थी, जब एक डिलीवरी बॉय के तौर पर उन्होंने जॉन अब्राहम को एक हेलमेट डिलीवर किया था. सालों बाद दोनों अब साथ में फिल्म ‘फोर्स-3’ में नजर आएंगे. जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक बार फिर अपने लोकप्रिय और दमदार किरदार एसीपी यशवर्धन सिंह के रूप में लौट रहे हैं, जबकि हर्षवर्धन इस फिल्म में खलनायक (विलेन) या उनके आमने-सामने की टक्कर वाले रोल में दिखाई देंगे.

राम गोपाल वर्मा से भी जुड़ाव
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) और अभिनेता हर्षवर्धन राणे के बीच का बॉन्ड सिनेमाई जूनून, आपसी सम्मान और एक बड़े क्रिएटिव बदलाव पर टिका है. क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ को राम गोपाल वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो मुंबई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की जिंदगी पर आधारित एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक्टर पुलिस वाले का रोल करेंगे.

पढ़ाई पर भी फोकस
शूटिंग और फिजिकली मुश्किल रोल की तैयारी के साथ-साथ अभिनेता हर्षवर्धन राणे साइकोलॉजी (ऑनर्स) में बैचलर ऑफ आर्ट्स कर रहे हैं, जिसकी झलक वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाते रहते हैं.

हर्षवर्धन राणे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पढ़ाई और काम से जुड़ी झलकियां शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके अभिनय के साथ सीखने के प्रति लगाव भी नजर आता है.

ये भी पढ़ें:-‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *