Friday Box Office: ‘पेद्दी’ ने काटा बवाल, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की भी बंपर कमाई, फुस्स हुई ‘बंदर, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

bd8ba12e4a40dd8627c2d1ce2e98656f1780721616563209 original


इस शुक्रवार को बॉलीवुड से दो फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची इनमें से एक डेविड धवन निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रही और दूसरी अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ है. वहीं गुरुवार, 4 जून को राम चरण की पैन इंडिया फिल्म पेद्दी पहले ही ही इन फिल्मों को मुकाबला देने के लिए थिएटर में पहुंच गई थी. ऐसे में फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर इन नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए दिलचस्प मुकाबला देखे को मिला. चलिए यहां जान लेते हैं कि फ्राइडे बॉक्स टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है? 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने शुक्रवार को कितनी की कमाई? 
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की लेटेस्ट रिलीज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स से बेशक मिला-जुला रिव्यू मिला लेकिन ये दर्शकों को बेहद पसंद आई है. इसी के साथ इसने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 9 करोड़ रुपये रही. वहीं इस फिल्म वर्ल्डवाइड 11 करोड़ से ओपनिंग की है.

‘बंदर’ ने कितना किया फ्राइडे को कलेक्शन? 
अनुराग कश्यप निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये पहले ही दिन फुस्स हो गई. ये फिल्म पहले ही दिन दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई और इसी के साथ ये एक करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंदर’ ने रिलीज के पहले दिन 1365 शोज से 50 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा है. 

ये भी पढ़ें:-HJTIHH BO Day 1:बॉक्स ऑफिस पर चला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन

पेद्दी ने फ्राइडे को कितनी की कमाई? 
राचरण की पेद्दी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार रही है. बंदर और है जवानी तो इश्क होना है से एक दिन पहले सिनेमाघरों में पहुंची ये पैन इंडिया फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. इसी के साथ जबरदस्त बज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने  पेड प्रीव्यू में जहां 18.50 करोड़ कमाए थे तो वहीं पहले दिन इसने 51 करोड़ रुपये जोड़े. वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई फिर भी इसने धुआंधार कमाई की है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित पेद्दी ने रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को 26.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की दो दिनों की भारत में नेट कमाई अब 96.40 करोड़ रुपये हो गई है. यानी शतक लगाने से ये बस 3.20 करोड़ रुपये दूर है. 

दृश्यम 3 ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई? 
दृश्यम 3 ने दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी लेकिन राम चरण की पेद्दी ने आते ही इसका सूपड़ा साफ कर दिया है. मोहनलाल स्टारर फिल्म रिलीज के 16वें यानी तीसरे फ्राइडे को एक करोड़ भी नहीं कमा पाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन महज 80 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 16 दिनों की नेट कमाई अब 103.43 करोड़ रुपये हो पाई है. 

 

ये भी पढ़ें:-Peddi BO Day 2: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका, धुआंधार कर डाली कमाई, बस चार करोड़ और कमाते ही बना देगी बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *