इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL…

834a9601f1a92a967f390cab3b2301e41784635349931975 original


इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जैकब बैथेल, भारतीय अभिनेत्री आध्या आनंद को डेट कर रहे हैं. IPL 2026 के बाद इन अटकलों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी. दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं और दावा किया गया कि दोनों रिलेशनशीप में हैं. मगर बैथेल ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए आध्या के साथ रिलेशन में होने की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग में RCB के लिए खेलने वाले जैकब बैथेल हाल ही में ‘द सुपर ओवर पॉडकास्ट’ पर नजर आए. इसी पॉडकास्ट पर उनके साथ वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर कार्लोस ब्रेथवेट भी आए. इसी दौरान बैथेल ने आध्या के साथ रिलेशनशिप की खबरों को सिर्फ अफवाह बताकर खारिज कर दिया.

हमारी मुलाकात…

जैकब बैथेल ने कहा – मैंने जब सोशल मीडिया पर अपने और आध्या आनंद के रिलेशनशिप में होने की खबरें देखीं तो मैं हंसने लगा. मेरी आध्या के साथ मुलाकात एक IPL एड शूट के दौरान हुई थी और उसके बाद हम दोबारा कभी नहीं मिले हैं. हम दोस्त बन गए और एकसाथ तस्वीर भई खिंचाई. हमारे बीच रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं है. रिलेशन में होने की सभी अफवाहें गलत हैं.

उस समय दावा किया गया कि जैकब बैथेल और आध्या आनंद की मुलाकात बेंगलुरू बनाम मुंबई मैच के दौरान हुई थी. उन खबरों ने भई धूम मचाई हुई थी कि जैकब बैथेल एक भारतीय लड़की को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद इसपर खुलकर बात की और रिलेशनशिप की खबरों को झूठा बताया.

जैकब बैथेल की बात करें तो वो हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखे. पहले 2 वनडे मैचों में वो फ्लॉप रहे, लेकिन लॉर्ड्स पर खेले गए आखिरी ODI में उन्होंने 91 रनों की दमदार पारी खेली थी, इंग्लैंड उस मुकाबले को 27 रनों से जीता था.

यह भी पढ़ें:

‘लड़ाई एकतरफा नहीं होगी’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा

ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *