‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग

ef6ba134e74d427177a637679af8638217847270576071372 original


बॉलीवुड की पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ एक बार फिर अपने चौथे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर आ सकती हैं. कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट सफल रहा, जिसके बाद अब आगे के लिए मेकर्स इसकी कहानी पर तैयारी शुरू कर चुके हैं. इसी बीच आइए फिल्म के चौथे पार्ट के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

शुरू हुई पार्ट 4 की तैयारी 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर अनीस बज्मी ने फिल्म के चौथे पार्ट की तैयारी शुरू कर दी हैं. कई सूत्रों से बताया जा रहा है कि भूषण कुमार इस फिल्म को इंडिया की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी के रूप में पेश करना चाहते हैं. वहीं इस बार फिर से कार्तिक आर्यन ‘रूह बाबा’ बनकर वापस लौटने वाले है, जिसके लिए वो बहुत एक्साइटेड हैं. 

मेकर्स ने नहीं किया ऐलान

इसके अलावा फीस और कई शर्तों को लेकर भी बातचीत चल रही है. हालांकि फिल्म बनने में समय लगेगा, क्योंकि अनीस बज्मी अभी अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ एक फिल्म में व्यस्त हैं. जैसे ही ये खत्म होगा, चौथे पार्ट की तैयारी शुरू हो जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग को लेकर भी कहा जा रहा है कि ये 2027 के दूसरे हिस्से में शुरू हो सकती है. लेकिन मेकर्स की तरफ से इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें: CJP Protest: ‘शर्म की बात है…’ सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है

पहले पार्ट्स के बारे में

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, राजपाल यादव और अमीषा पटेल जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं फिल्म के दूसरा पार्ट साल 2022 में आया, जिसे बहुत पसंद किया गया. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे. इसके 2 साल बाद 2024 में पार्ट 3 आया, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार थे.

ये भी पढ़ें: Tamil and Telugu OTT Watch: अर्जुन दास की ‘कॉन सिटी’ से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *