भारत ने 15वीं बार बजाई पाकिस्तान की बैंड, इस दफा 8.4 ओवर में जीता मैच

d48760702ae52e7edcaae5823b3d157c17886269461901364 original


टीम इंडिया ने 2026 महिला एशिया कप के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. पहले बैटिंग करने के बाद पाकिस्तान 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई. यह टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल का सबसे छोटा टोटल रहा. चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 8.4 ओवर यानी 52 गेंदों में जीत हासिल कर ली. छोट से चेज में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 18 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 1 चौके और 1 छक्का शामिल रहे. इस दौरान पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा ने 3 विकेट लिए. यह महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 15वीं जीत रही. 

चेज में टीम इंडिया बिल्कुल सहज नजर आई. ओपनिंग पर उतरी शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेज की शुरुआत की. हालांकि वह ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सकीं. उन्होंने 6 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 12 रन स्कोर किए. 13 रन पहला विकेट गिरा. 

टीम को दूसरा झटका 18 रन पर प्रतिका रावल के रूप में लगा, जिन्होंने 3 गेंदों में 1 चौका लगाकर 04 रन बनाए. इसके कुछ ही देर बाद स्मृति मंधाना 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 09 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इस तरह भारत का तीसरा विकेट गिरा. इसके बाद हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा ने चौथे विकेट के लिए 28 (28 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. इस दौरान दीप्ति ने 12 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान का बुरा हाल 

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. टीम का यह फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ. टीम ने 27 रन पर पहला विकेट गंवाया. इसके बाद टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई. यानी अगले 28 रन पर टीम के 9 विकेट गिर गए. ओपनिंग पर उतरी शवाल जुल्फिकार ने 14 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल रहे. साथी ओपनर मुनीबा अली ने 13 रन बनाए. इसके अलावा बाकी 9 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं. 

पहली पारी में भारत के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. बाकी दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला. चरणी ने 4 ओवर में 07 रन, प्रेमा ने 4 ओवर में 09 रन, दीप्ति ने 3.1 ओवर में 05 रन और शेफाली ने 3 ओवर में 10 रन खर्चे.

 

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *